फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   रवानगी के बाद पहुंची पोलिंग पार्टियां तो बदहाल मिला बूथ

रवानगी के बाद पहुंची पोलिंग पार्टियां तो बदहाल मिला बूथ

Sat, 11 May 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
रवानगी के बाद पहुंची पोलिंग पार्टियां तो बदहाल मिला बूथ
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव में रविवार को मतदान कराने के लिए रवानगी के बाद शनिवार को ढाई बजे कुछ पोलिंग पार्टियां अपने बूथों पर पहुंच गईं। लेकिन उस समय वहां न तो मतदान केंद्र बनाए गए स्कूल का ताला खुला था और न ही कुछ व्यवस्थित था। मतदान केंद्र परिसर में लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा था। बूथ न खुलने की सूचना एसडीएम को देने के कुछ देर बाद उसका ताला खोला गया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय इकौना में बूथ संख्या 14,15,16,17 बनाया गया है। यहां शनिवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे पोलिंग पार्टियां पहुंच गई थीं। लेकिन यहां मतदान केंद्र बनाए गए स्कूल का ताला न खुलने के कारण दो घंटे तक पोलिंग पार्टियों को बाहर भीषण गर्मी में बरामदे में बैठकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


इसी के साथ ही इस कैंपस में लगा नल खराब था, जिसके चलते पोलिंग पार्टी को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। साथ ही रविवार को मतदान के दिन भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यहां शौचालय भी बदहाल था। पोलिंग पार्टियों ने बूथ न खुले होने की सूचना एसडीएम को दी। इसके बाद ही बूथ का ताला खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed