{"_id":"6012eb438ebc3e56846c5b08","slug":"678-corona-warriors-given-vaccine-dose-srawasti-news-lko561979285","type":"story","status":"publish","title_hn":"678 कोरोना योद्धाओं को दी वैक्सीन की डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
678 कोरोना योद्धाओं को दी वैक्सीन की डोज
विज्ञापन
सीएचसी सिरसिया में वैक्सीन लगवाते स्वास्थ्यकर्मी मनोज कुमार।
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सभी प्रकार की शंकाओं को नजर अंदाज कर कोरोना योद्धाओं का गुरुवार को तीसरे चरण का कोविड-19 टीकाकरण अभियान सुबह नौ बजे से प्रारंभ हुआ। इसके लिए जिले में बनाए गए चार केंद्रों पर सुबह नौ बजे से ही पंजीकरण व टीकाकरण प्रारंभ हो गया। इस दौरान जिले भर में निर्धारित लक्ष्य 850 के सापेक्ष 678 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया। इस दौरान चिकित्सकों के साथ ही सफाई कर्मी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की समस्या की सूचना नहीं आई। टीकाकरण बेहतर तरीके से हो सके। इसलिए जिले में बनाए गए केंद्रों पर अतिरिक्त चिकित्साधिकारियों के साथ ही एसडीएम की तैनाती की गई थी। वहीं केंद्र के बाहर पंजीकरण कर रहे पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। टीकाकरण के दौरान कोई अनाधिकृत व्यक्ति सेंटर पर प्रवेश न करने पाए। इसकी भी व्यवस्था की गई थी। साथ ही साथ टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी में कैद की गई।
अधिकारियों ने भी लिया जायजा
जिले में बनाए गए केंद्रों की व्यवस्था देखने के लिए डीएम टीके शिबु व एसपी अरविंद कुमार मौर्य भ्रमण पर रहे। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण की आंतरिक व्यवस्था के साथ ही बाहरी व्यवस्था की भी समीक्षा की। वहीं सभी केंद्रों पर पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था की गई थी। इस दौरान कोई घटना न घटे इसलिए एएसपी बीसी दुबे द्वारा सीएचसी गिलौला व सिरसिया के सुरक्षा की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसको लेकर किसी प्रकार की आशंका अब नहीं होनी चाहिए। तीन चरण के टीकाकरण का कार्य पूरा हो चुका है। अब तक कहीं कोई समस्या नहीं आई। लोगों को चाहिए कि वह बेफिक्र होकर टीकाकरण कराएं। -एएनएम संगीता
हमने पहले दो चरण में लोगों का टीकाकरण होते देखा था। इसलिए हमारे दिल में किसी प्रकार की कोई शंका नहीं थी। स्वयं का टीकाकरण कराने के बाद मैं पूरी तरह से खुद को सामान्य महसूस कर रहा हूं। -मनोज कुमार, स्वास्थ्य कर्मी
कोरोना का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। कोरोना योद्धाओं ने इसका टीका लगवाकर कार्यक्रम की शुरुआत पहले ही कर दिया है। अब आम लोगों से अपील है कि लोग आगे आकर टीका लगवाएं। -राजू खान, फार्मासिस्ट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज 100 लोगों का टीकाकरण होना था। जिसमें 94 लोगों का टीकाकरण हुआ है। छह महिलाओ का टीकाकारण नहीं हो सका। इसमें 5 आशाओं में दो गर्भवती, दो धात्री व एक बीमार हैं। जबकि एक एएनएम को एलर्जी होने के कारण टीका नही लगा। -डॉ. रवींद्र कुमार सोनकर, अधीक्षक सीएचसी मल्हीपुर