{"_id":"5fac085d8ebc3e9b804f3462","slug":"6460-poor-will-get-their-home-srawasti-news-lko54975914","type":"story","status":"publish","title_hn":"6460 गरीबों को मिलेगा अपना आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6460 गरीबों को मिलेगा अपना आशियाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले के गांवों में रहने वाले 6460 गरीबों को 31 मार्च तक प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए वर्ष 2011 की सूची से वंचित गरीबों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन गरीबों को प्रधानमंत्री आवास की सुविधा मिलने वाली है, उनकी सत्यापन लिस्ट जिले की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। सूची में अपात्र पाए गए लोग फिलहाल पात्र नहीं माने जाएंगे।
वैश्विक महामारी कोरोना काल ने विकास की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया था। इसके साथ ही कच्चे व फूस के मकानों में रह रहे गांव के गरीबों को अपना आशियाना मिलने की उम्मीद भी धूमिल होने लगी थी। हजारों की संख्या में जिले के गांव में ऐसे गरीब हैं जिन्हें दस वर्ष से प्रधानमंत्री आवास की दरकार है। जिले के गांव में रह रहे ऐसे गरीबों के लिए राहत भरी खतर है।
शासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए 6460 गरीबों को आवास का आवंटन किया गया है। जिसमें वर्ष 2011 की सूची से छूटे ऐसे पात्र परिवार जिन्हें आवास प्लस योजना में विकास खंडों की ओर से पंजीकृत किया गया है उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए पात्र व अपात्रों की सत्यापन सूची जिले की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसे आम लोग कभी भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
ब्लॉकवार आवास आवंटन की स्थिति
इकौना में 1167, गिलौला क्षेत्र में 1641, हरिहरपुररानी क्षेत्र में 1244, जमुनहा क्षेत्र में 1082, सिरसिया क्षेत्र में 1326 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना का लाभ दिया जाएगा।
जिले में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों की सूची विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जिले के पात्र गरीबों से अपील है कि वह किसी के बहकावे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के नाम पर पैसे की मांग करता है तो परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के मोबाइल नंबर 9454464851 पर फोन से अथवा व्हाटसएप के माध्यम से शिकायत करें। या फिर अपने विकास खंड के खंड विकास अधिकारी से सीधे शिकायत कर सकते है। - बाल गोविंद शुक्ला, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण