फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   62nd Battalion Bhinga captured the trophy

Shravasti News: ट्रॉफी पर 62वीं वाहिनी भिनगा का कब्जा

Fri, 12 Sep 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 12 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
62nd Battalion Bhinga captured the trophy
विजेता कप्तान को ट्राॅफी प्रदान करते   कमांडेंट। - स्रोत: एसएसबी
श्रावस्ती। छत्रपति शिवाजी मैदान भिनगा में जारी अंतर वाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा व 42वीं वाहिनी के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में 62वीं वाहिनी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 19-0 से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में भी आरक्षी विश्वजीत सिंह का दमदार प्रदर्शन जारी रहा, उन्होंने अकेले आठ गोल दागे। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियाें को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कमांडेंट ने कहा कि हमारे बलकर्मियों ने अनुशासन, टीम भावना और सामूहिक प्रयास की मिसाल पेश की है। फुटबॉल केवल खेल नहीं, बल्कि धैर्य और रणनीति का प्रतीक है। मुझे गर्व है कि हमारी वाहिनी ने यह खिताब जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान सर्वाधिक 34 गोल दागने वाले आरक्षी विश्वजीत सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed