फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   5th place in the district in agriculture and water resources sector

कृषि एवं जल संसाधन क्षेत्र में जिले को 5वां स्थान

Sun, 19 Jun 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
5th place in the district in agriculture and water resources sector
श्रावस्ती। देश के आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में नीति आयोग द्वारा जारी की गई प्रगति रिपोर्ट में श्रावस्ती को कृषि एवं जल संसाधन क्षेत्र में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। कृषि क्षेत्र में सतत सुधार व उचित जल प्रबंधन के कारण जिले को यह स्थान प्राप्त हो सका है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि नीति आयोग के निर्देशन में महत्वाकांक्षी जनपद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें जिले के कई क्षेत्रों स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास, आधारभूत संरचना व कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में सुधार के लिए सरकार सतत प्रयास जारी हैं। इन सभी क्षेत्रों में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर जिले की रैंकिंग सुधारने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विगत दिनों डीएम द्वारा गुजरात के गांधीनगर में आयोजित आकांक्षात्मक जनपदों के सेमिनार में प्रतिभाग कर जिले की प्रगति के बारे में सभी को अवगत कराया था। जिसके उपरांत नीति आयोग की रिपोर्ट से जिले के अधिकारियों में हर्ष व्याप्त है। जिलाधिकारी ने अप्रैल माह में द फाइव मोस्ट इम्प्रूव डिस्ट्रिक्ट में सम्मिलित होने पर सभी अधिकारियों व जिलेवासियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की है कि जिले के संबंधित विभागीय अधिकारी ऐसे ही टीम भावना के साथ कार्य करके जिले के विकास के पहिया को आगे बढ़ाएं। जिससे जिले की रैंकिंग प्रथम पायदान पर लाई जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में विकास की अपार संभावनाएं है। सभी संबंधित अधिकारी सेवा भाव से कार्य करके सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र जरूरतमंद को लाभान्वित करें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि जिले का कोई भी गरीब, असहाय एवं बेसहारा व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed