फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   58 students are dependent on one teacher

Shravasti News: एक शिक्षक के भरोसे 58 विद्यार्थी

Fri, 27 Jun 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 27 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
58 students are dependent on one teacher
श्रावस्ती। जिले में शिक्षकों की कमी नए सत्र में भी बेहतर शिक्षण कार्य में बाधक बनेगी। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के नियमों के तहत मानक से करीब दो गुना से अधिक बच्चों की शिक्षा व्यवस्था एक शिक्षक के सहारे रहेगी। यदि 17 विद्यालयों का समायोजन हुआ तब भी इसमें कोई विशेष फर्क नहीं पढ़ेगा।
विज्ञापन

जिले में 594 प्राथमिक व 104 उच्च प्राथमिक विद्यालयों सहित 286 कंपोजिट विद्यालयों का संचालन हो रहा है। इनमें अब तक हुए 12,061 नामांकन को जोड़ दिया जाए तो कुल 1,30,175 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जबकि जिले में 2,205 शिक्षकों की तैनाती है। इसके साथ ही 995 शिक्षामित्र व 117 अनुदेशक भी हैं। यदि इन्हें जोड़ दिया जाए तो यह संख्या बढ़ कर 3,317 हो जाती है। इनमें से 66 शिक्षक बर्खास्त हो चुके हैं। वहीं तीन शिक्षक निलंबित हैं। जबकि जमुनहा व सिरसिया क्षेत्र के तीन-तीन शिक्षकों की जांच चल रही है। यही नहीं वर्तमान में 34 शिक्षिकाएं मातृत्व अवकाश पर हैं। ऐसे में देखा जाए तो 58 बच्चों की शिक्षा एक शिक्षक के भरोसे होगी।
विज्ञापन


यह होता छात्र-शिक्षक अनुपात
प्राइमरी में 30 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक
उच्च प्राथमिक विद्यालय में 35 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक

जिले में शिक्षकों की कमी पूरी करने के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है। बेसिक शिक्षा परिषद सहित शासन स्तर पर इसकी जानकारी है। जो भी होना होगा, वहीं से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed