फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   55 thousand poor people will get free grain this month

55 हजार गरीबों को इस माह मिलेगा नि:शुल्क अनाज

Sat, 28 Mar 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
55 thousand poor people will get free grain this month
श्रावस्ती। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बाद अब गरीबों को इस माह नि:शुल्क खाद्यान्न दिया जा रहा है। नि:शुल्क खाद्यान्न योजना के लिए अंत्योदय कार्डधारक, श्रम विभाग में पंजीकृत व मनरेगा मजदूर पात्र होंगे। जिले में लगभग 55 हजार लोगों को इस योजना का सीधा लाभ होगा। जबकि मई, जून व जुलाई का खाद्यान्न लोगों को एक साथ मिलेगा। जिसकी तैयारी जिले में चल रही है। यह खाद्यान्न नि:शुल्क होगा या फिर सशुल्क, इसका आदेश अब तक जिले में नहीं आया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते अब गरीबों के घर के चूल्हे प्रभावित हो रहे हैं। गेहूं की फसल अभी कटी नहीं है। दैनिक मजदूरी के लिए काम लग नहीं रहा, जिसके चलते ऐसे किसान जो केवल कृषि पर निर्भर हैं। उनके घरों में भी अनाज की कमी हो गई। जबकि जो लोग केवल दैनिक मजदूरी पर ही आश्रित थे। उनके घरों में फांके की स्थिति आ गई है।
विज्ञापन

इसीलिए जिला पूर्ति कार्यालय शासन के आदेश पर अप्रैल में 55 हजार लोगों को नि:शुल्क खाद्यान्न, जिसमें चावल व गेहूं शामिल है, उपलब्ध करा रहा है। इनमें अंत्योदय के 23172 कार्डधारक, श्रम विभाग में पंजीकृत लगभग दस हजार मजदूर व लगभग 35 हजार मनरेगा मजदूर शामिल हैं, जिनका राशनकार्ड बना हुआ है। मनरेगा मजदूर व श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूर में जो अंत्योदय कार्डधारक हैं। उनकी भी संख्या अंत्योदय में जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा लाभ
अंत्योदय कार्डधारक की संख्या पूर्व से निर्धारित है, जिनका कार्ड बना हुआ है। जबकि श्रम विभाग ग्राम पंचायत वार पंजीकृत मजदूरों की सूची उपलब्ध करा रहा है। यह सूची अभी तक जिला पूर्ति अधिकारी तक नहीं पहुंची है। जिसके चलते अभी उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि मनरेगा मजदूरों की सूची ग्राम सचिव व डीसी मनरेगा द्वारा जिला पूर्ति कार्यालय को उपलब्ध कराई जा रही है। अभी कुछ ही पंचायतों की ओर से यह सूची उपलब्ध कराई गई, जिन्हें फिलहाल अभी खाद्यान्न देने की तैयारी है।

लॉकडाउन के बाद अंत्योदय श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक व मनरेगा मजदूर जो अंत्योदय के दायरे में नहीं आते हैं, उन्हें भी नि:शुल्क खाद्यान्न देने की व्यवस्था की गई है। श्रम व मनरेगा से सूची अभी नहीं मिल पाई है। सूची मिलते ही उनके स्थानीय कोटे से खाद्यान्न मिलेगा। जबकि मई, जून व जुलाई का एक साथ खाद्यान्न देने की तैयारी चल रही है। इसका कोई आदेश नहीं आया है। उन्हें तीन माह का खाद्यान्न अप्रैल की भांति दिया जाएगा। इसके लिए निर्देश नहीं मिले हैं।
- कयामुद्दीन अंसारी, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed