{"_id":"5f3bfe8c8ebc3e3cf5270dab","slug":"442-corona-infected-so-far-srawasti-news-lko535661812","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक मिले 442 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक मिले 442 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक जिले में 442 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। साथ ही 132 कंटेनमेंट जोन भी बनाए जा चुके हैं। लोगों की लापरवाही के चलते हर रोज काफी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में दुकानों का संचालन भी हो रहा है। ऐसा कहीं दूर दराज क्षेत्र में ही नहीं बल्कि मुख्यालय भिनगा में ही दिख रहा है। इस पर सख्ती न होने के कारण कोरोना का संक्रमण और कितना बढ़ेगा इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है।
जिले में अब तक 18666 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें से 17981 लोगों की रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें 442 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से सात लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिन स्थानों पर कोरोना संक्रमित मिले हैं वहां 200 मीटर परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब तक 132 पहुंच चुकी है।
इनमें से 75 जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें इकौना में 16, गिलौला में 13, भंगहा में 12, जमुनहा में 13, सिरसिया में 11 व भिनगा में 10 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। जहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित करने के साथ ही परिधि में आने वाली दुकानों सहित अन्य प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्देश भी दिया गया है। इसका मुख्यालय भिनगा में ही अनुपालन होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
सदर तहसील भिनगा में एक अधिवक्ता कोरोना संक्रमित मिला। इसके बावजूद तहसील सामान्य दिनों की तरह दुकानें खोली जा रही है। यही स्थिति पुलिस लाइन, कृषि भवन, हरदत्त नगर गिरंट व बदला पुलिस चौकी सहित भिनगा नगर के नई बाजार में दिखा। जहां परिवार में दो कोरोना संक्रमित होने के बावजूद आवास परिसर में दुकान का संचालन सामान्य रूप से किया जा रहा है। इससे कोरोना संक्रमण के और फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानकर भी अंजान बने हुए हैं।
कंटेनमेंट जोन में दुकानें खुलने की जानकारी हुई है। सीएचसी अधीक्षक भिनगा को मौके पर भेज कर व्यापारिक प्रतिष्ठान को बंद कराया जाएगा। इसके साथ ही लोगों से अपील है कि वह कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन करें, ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।
- डॉ. मुकेश मातनहेलिया, एसीएमओ