{"_id":"68ffbc3cfb9c0211cb0f73a8","slug":"435-followers-performed-flower-worship-at-gandha-kuti-shravasti-news-c-104-1-slko1011-115185-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 435 अनुयायियों ने गंध कुटी पर की फूल पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 435 अनुयायियों ने गंध कुटी पर की फूल पूजा
Tue, 28 Oct 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
गंध कुटी में फूल पूजा करते अनुयायी। - संवाद
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती सोमवार को विभिन्न देशों से आए श्रद्धालुओं से गुलजार रही। सोमवार को श्रीलंका के 200 मलेशिया के 35 अनुयायी, म्यांमार के 40 अनुयायी, थाईलैंड के 20 अनुयायी व महाराष्ट्र के 140 अनुयायी तपोस्थली पहुंचे। सभी ने बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो के नेतृत्व में गंध कुटी पर पारंपरिक ढंग से फूल पूजा की।
इस बीच हुई सभा में अनुयायियों को बौद्ध धर्म की जानकारी देते हुए भिक्षु दीपालोक महाथेरो ने बताया कि भगवान बुद्ध राजगृह के बाहर वेलुवन (बांस के उपवन) में सैकड़ों भिक्षुओं के साथ निवास करते थे। उस समय वहां के राजा बिंबिसार थे, वह बुद्ध के महान भक्तों में से एक थे।
बिंबिसार ने अपने अनेक प्रजाजनों को भी बुद्ध की शिक्षाओं के अभ्यास के लिए प्रेरित किया। उसी नगर में छह विधर्मी गुरु भी रहते थे। राजा बिंबिसार के छोटे भाई ने उन्हीं की शिक्षाएं अपनाईं। राजा ने अपने भाई के कल्याण के लिए उन्हें बुद्ध की शिक्षाएं सुनने की सलाह दी। सभा के बाद अनुयायियों ने तपोस्थली का भ्रमण किया।