{"_id":"5e2498968ebc3e4b0765991f","slug":"42350-children-given-two-drops-of-life-srawasti-news-lko503955686","type":"story","status":"publish","title_hn":"42350 बच्चों को दी गई दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42350 बच्चों को दी गई दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन
सीएचसी भिनगा में एक बच्चे को पोलियो की खुराक देते सीएमओ।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत सीएचसी भिनगा में सीएमओ ने की। इसके साथ ही जिले भर में 42350 बच्चों को पोलियो रोधी वैक्सीन पिलाई गई। वहीं दूसरी ओर खराब मौसम का असर इस बार पल्स पोलियो अभियान पर दिखा। ठंड, कोहरा व बदली के चलते बूथों पर कम बच्चे पहुंचे।
जिले में दो लाख 69 हजार 884 बच्चों को पोलियो रोधी वैक्सीन पिलाने के लिए रविवार को अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने सीएचसी भिनगा में नवजात को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। रविवार को मौसम खराब होने के कारण लक्ष्य के सापेक्ष पहले दिन 42350 बच्चों को ही दवा पिलाई जा सकी।
अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 523 बूथ बनाए गए थे। इनमें 1569 कार्यकर्ताओं को लगाया गया था। इनकी निगरानी के लिए 05 मोबाइल टीम, 17 ट्रांजिट टीम, 108 सुपरवाइजरों को तैनात किया गया था। वहीं सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर टू डोर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाएंगी। इसके लिए 354 स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को लगाया गया है।