{"_id":"5f3bff3f8ebc3e4ada16e910","slug":"42-corona-infected-in-48-hours-in-shravasti-srawasti-news-lko5356623169","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में 48 घंटे में मिले 42 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में 48 घंटे में मिले 42 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में तमाम प्रतिबंध के बावजूद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इनमें अब कोरोना वॉरियर्स भी शामिल हो रहे हैं। विगत 48 घंटे में 42 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें हरदत्त नगर गिरंट व बदला पुलिस चौकी में तैनात एक-एक पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। जिन्हें लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा भेजा गया है। वहीं संक्रमितों के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद लोग अब भी इसके प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में भिनगा नगर के छावनी गली पुरानी बाजार में एक, नगर के ही मोहल्ला कोट रियासत में एक, सिरसिया के भचकाही में एक, इकौना नगर के मोहल्ला चौक में एक, कबीर नगर में टीचर कॉलोनी में एक, गिरंट पुलिस चौकी में जमुनहा के बांसगढ़ी में तीन, जमुनहा बाजार में तीन, गिलौला बाजार में तीन, सुविखा में एक, तुलसीपुर में एक व शुकुल पुरवा इकौना में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले।
वहीं रविवार की रिपोर्ट भी सोमवार को प्राप्त हुई। इसमें सिरसिया बाजार में एक, सुविखा में एक, गिलौला बाजार में पांच, अमवा में एक, सोनवा में एक, कृषि भवन भिनगा में एक, पुरानी बाजार भिनगा में एक, जमुनहा के टेपरी में एक, बांसगढ़ी में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। पुलिस चौकी बदला में एक व जमुनहा बाजार में चार लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। इसके साथ ही इकौना के धर्मपुर व बसभरिया में भी एक एक व भिनगा के नई बाजार में एक ही परिवार के दो लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
इन सभी 42 कोरोना संक्रमितों को एंबुलेंस से लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा भेजा गया है। वहीं संक्रमित व्यक्ति के 200 मीटर परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जहां बैरिकेडिंग कराकर लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने लोगों से अनावश्यक घर से बाहर न निकलने, मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है।