फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   42 bighas of land occupied by Rapti

राप्ती में समाई 42 बीघा कृषि योग्य भूमि

Thu, 16 Jul 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
42 bighas of land occupied by Rapti
श्रावस्ती। तराई में विगत छह दिनों से बरसात थमी हुई है। ऐसे में राप्ती सहित पहाड़ी नालों का जलस्तर भी धीरे धीरे सामान्य हो रहा है। घटते जलस्तर के कारण जहां राप्ती की धारा अपने किनारों पर तेजी से कटान कर रही हैं। गुरुवार को जिले के कई गांवों में करीब 42 बीघा कृषि भूमि नदी की धारा में समाहित हो गई।
विज्ञापन

वहीं केन नाले का जलस्तर घटने से लक्ष्मनपुर मार्ग का आवागमन भी धीरे धीरे सामान्य हो रहा है। इसके विपरीत दिन में निकलने वाली चिलचिलाती धूप व उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। ऐसे में हो रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

जिले में बरसात न होने से मौसम सामान्य हो चुका है। इसके कारण राप्ती का जलस्तर भी घट रहा है। घटते जलस्तर के साथ ही राप्ती ने अपने किनारों पर कटान तेज कर दी है। गुरुवार को कछार में बसे गांवों में करीब 42 बीघा कृषि भूमि कट कर फसल सहित नदी की धारा में समाहित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात थमने के बाद सिरसिया क्षेत्र के पहाड़ी नालों सहित भिनगा जंगल के मध्य बहने वाले केन नाले का जलस्तर भी लगातार घट रहा है। ऐसे में जहां जंगल में रहने वाले जीव जंतुओं को जलभराव की समस्या से निजात मिली है। वहीं भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग पर रेहली विशुनपुर के निकट डिप पर जलस्तर कम होने व बहाव धीमा हो जाने के कारण लोगों को आवागमन में सहूलियत मिली है।
उधर कई दिनों से बरसात न होने तथा सुबह से निकलने वाली चिलचिलाती धूप व पुरवा हवा के कारण उमस काफी बढ़ गई है। ऐसे में दोपहर व रात में होने वाली बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। जरूरत के वक्त आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को न तो दिन में चैन मिल रहा है, और न ही रात को।

इसकी शिकायत के बाद भी पावर कॉर्पोरेशन के जिम्मेदार अधिकारी तकनीकी खराबी की बात कह अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में पावर कॉर्पोरेशन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed