{"_id":"60e33cd58ebc3ec76f33e16f","slug":"4-456-people-became-healthy-only-three-active-cases-srawasti-news-lko58560684","type":"story","status":"publish","title_hn":"4,456 लोग हुए स्वस्थ, एक्टिव केस सिर्फ तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4,456 लोग हुए स्वस्थ, एक्टिव केस सिर्फ तीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना के दोनों चरण में जिला प्रभावित हुआ। हजारों की संख्या में लोग कोरोना की चपेट में आए। इनमें से जहां 4,456 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। वहीं 35 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत भी हो गई। मौजूदा समय जिले में सिर्फ तीन एक्टिव केस हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना ने देश प्रदेश सहित जिले को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इसके प्रकोप के चलते जिले में 4,494 लोग कोरोना से प्रभावित हुए। इनमें से 35 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4,456 कोरोना से स्वस्थ भी हुए। मौजूदा समय जिले में कुल तीन कोरोना संक्रमित हैं। जिन्हें जिलाधिकारी टीके शिबु के निर्देश पर कोविड-19 के होम आइसोलेशन वाले मरीजों को समय से दवाओं की किट प्रदान की जा रही है। साथ ही उनकी फीडिंग गूगल शीट पर प्रतिदिन अपडेट की जा रही है।
होम आइसोलेशन वाले मरीजों को प्रतिदिन उनके नंबर पर संपर्क कर निरंतर निगरानी रख उन्हें उचित सुझाव एवं दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। कोविड-19 मरीज के संपर्क में रहे व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के भी डीएम ने निर्देश दिए हैं। जिलेवासियों से अपील है कि वह कोविड-19 से घबराएं नहीं, धैर्य से काम लें। अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं। बेवजह घरों से बाहर न निकलें। जिले में अब तक आरटीपीसीआर द्वारा 1,86,394, एंटीजेन टेस्ट किट से 2,10,888 तथा ट्रूनॉट मशीन से 3,98,409 सैंपल की जांच कराई जा चुकी है।