{"_id":"5edbc0558ebc3e9030601504","slug":"36-fined-including-bhinaga-mla-srawasti-news-lko524770142","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिनगा विधायक सहित 36 पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिनगा विधायक सहित 36 पर जुर्माना
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के खैरीमोड़ से लेकर बाजार तक पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले 36 लोगों पर विभाग ने जुर्माना लगाते हुए नोटिस जारी किया है। जिन लोगों को नोटिस जारी हुआ है उनमें भिनगा विधायक, बजाज एजेंसी सहित अन्य लोग शामिल हैं। उनमें कुछ लोगों ने जनरेटर रख कर जमीन पर कब्जा किया है, तो कुछ लोगों ने स्थायी व अस्थाई निर्माण कर लिया है। अतिक्रमण हटाने व जुर्माना जमा करने के लिए विभाग ने एक सप्ताह का समय दिया है।
बहराइच भिनगा सिरसिया चौधरीडीह संपर्क मार्ग के किलोमीटर 37 यानी कि निर्माणाधीन न्यायालय के पूर्वी गेट के सामने से लेकर एचडीएफसी बैंक के बगल स्थित नाले तक की सड़क जर्जर है। यहां पूरे वर्ष सड़क पर पानी जमा रहता है। इसके चलते कई बार सड़क बनी लेकिन सड़क टूट गई। अब लोक निर्माण विभाग इस सड़क का उच्चीकरण करके इसे आरसीसी बना रहा है। यही नहीं सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण होगा, ताकि सड़क से पानी सीधे नाले के माध्यम से बाहर चला जाए।
नाला निर्माण के लिए जब पीडब्ल्यूडी ने भूमि की पैमाइश करना शुरू किया तो पाया कि लगभग एक किलोमीटर की लंबाई में ही 36 लोगों ने जमीन पर स्थायी व अस्थायी निर्माण कर लिया है। यही नहीं अवैध कब्जा करने वालों में विधायक भिनगा मोहम्मद असलम रायनी का नाम भी शामिल है। उन्होंने भी अपने घर के सामने विभाग की जमीन पर जेनरेटर रख कर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
इसी के बाद विभाग ने कब्जा हटवाने के लिए सभी को नोटिस जारी किया है। इसमें विधायक पर 7200 प्रति वर्ग मीटर प्रति मास की दर से कुल 2.61 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कब्जा मानते हुए 18792 रुपये का जुर्माना लगाया है। इस पैसे को जमा करने के लिए विभाग ने विधायक सहित अन्य 36 अवैध कब्जेदारों को एक सप्ताह का समय दिया है। इसके साथ ही कब्जा हटवाने को भी कहा है।
विधायक मोहम्मद असलम रायनी पर 18792, रामफेरन पर 61200, शैलेंद्र बजाज एजेंसी पर 403200, रामतीरथ पाठक पर 47520, पुतई पर 56504, रहीम खां पर 32040, इबरार खां पर 67032, अब्दुल मजीद पर 109296, अब्दुल रहीम खां पर 69120, सलीम खां पर 32400, श्रावस्ती नर्सिंग होम पर 201600 रुपये का जुर्माना लगाया है।
इसके साथ ही भग्गन पर 56160, ननके यादव होटल पर 93600, भगौती प्रसाद पर 113400, रामअवतार पर 54720, प्रेम सागर पर 81000, अशोक गुप्ता पर 27000, बाबूराम पर 63144, शाकिर अली पर 72000, माजिद खां पर 23760, जान मोहम्मद पर 18648, लकी आटो पार्टस पर 52200 रुपये का जुर्माना लगाया है।
वहीं अनोखी लाल पर 208800, मुजीव पर 47880, फैज मोहम्मद पर 60480, अब्दुल समी पर 55000, इस्लामन पर 423403, अब्दुल वाहिद पर 39600, डॉ. बृजेश श्रीवास्तव पर 16200, लाल मोहम्मद पर 91080, सद्दाम पर 72000, अजमल पर 79200, राजकुमार पर 3456, जिब्राइल पर 67680, यार मोहम्मद अंसारी पर 52416, नूर अली पर 90720 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की जमीन पर 36 लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। ऐसे सभी लोगों को कब्जा हटाने का नोटिस देने के साथ साथ कब्जे वाली भूमि पर क्षतिपूर्ति के लिए अर्थदंड लगाया गया है। यदि एक सप्ताह के भीतर कब्जा हटा कर अर्थदंड की राशि जमा नहीं करते हैं तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।