{"_id":"697cfd2746b2bbe6ee0684a4","slug":"305-out-of-766-advocates-voted-shravasti-news-c-104-1-slko1011-117648-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 766 में 305 अधिवक्ताओं ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 766 में 305 अधिवक्ताओं ने किया मतदान
Sat, 31 Jan 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर में बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के लिए मतदान करने जाते अधिवक्ता
श्रावस्ती। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पदों के लिए शुक्रवार को दीवानी न्यायालय के कक्ष दो में मतदान हुआ। मतदान के पहले दिन 766 अधिवक्ता मतदाताओं में से भिनगा, जमुनहा और इकौना क्षेत्र के 305 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।
चुनाव प्रक्रिया एडीजे अमित प्रजापति की अध्यक्षता में गठित समन्वय समिति की देखरेख में संपन्न हुई। समिति के सदस्य और मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री सतीश कुमार मौर्या ने बताया कि बार काउंसिल के सदस्य पदों के लिए मतदान शनिवार को भी जारी रहेगा। उम्मीद है कि शेष मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।