{"_id":"69dfdbc17c22362e3a070d04","slug":"3000-patients-were-treated-in-the-health-camp-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119451-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: स्वास्थ्य शिविर में 3,000 मरीजों का किया गया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: स्वास्थ्य शिविर में 3,000 मरीजों का किया गया इलाज
Thu, 16 Apr 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
चमरपुरवा गांव में आयोजित शिविर में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
- फोटो : चमरपुरवा गांव में आयोजित शिविर में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
श्रावस्ती। डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिले में पांच स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 3,000 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। साथ ही उन्हें आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया।
नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ), सेवा भारती एवं सेवा विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएमओ अध्यक्ष डॉ. एनएन पांडेय के नेतृत्व में भिनगा क्षेत्र के लबेदपुर, ग्राम भयापुरवा के चमरपुरवा कुट्टी, ग्राम सिसवा के मजरा गद्दीपुरवा, नथुनिया मोड़ तथा सिरसिया क्षेत्र के मोतीपुर में मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. अभिनव पांडेय ने बताया कि शिविर के दौरान ज्यादातर मौसम जनित बीमारियों के मरीज आए हैं। इनमें सर्दी, खांसी, बुखार, त्वचा रोग के मरीज अधिक रहे। साथ ही मधुमेह व रक्तचाप के रोगियों की संख्या अधिक देखने को मिली। इन रोगियों को जीवनशैली में परिवर्तन करने की सलाह दी गई है।
एनएमओ सचिव डॉ. सूर्य कुमार सिंह ने बताया कि रोग से बचने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जरूरत है। काम के दबाव व उचित खान पान न मिलने से हम सभी बीमारियों की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। इसलिए सभी को चाहिए कि प्रतिदिन सुबह एक घंटा व्यायाम व योग करें। इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा और हमारा शरीर किसी भी बीमारी से लड़ने में सक्षम होगा।
विज्ञापन
इन स्थानों पर रहीं इनकी तैनाती
जिला प्रचारक भानु प्रकाश ने बताया कि लबेदपुर में आयोजित शिविर में डॉ. एनएन पांडेय व डॉ. अभिनव पांडेय ने मरीजों का इलाज किया। चमरपुरवा में डॉ. माला मुनि स्वामी, डॉ. परितोष सिंह, जितेंद्र मिश्र, रवि मिश्र व भल्लर विश्वकर्मा को शिविर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। गद्दीपुरवा में डॉ. एके सिंह व डॉ. श्याम मिश्र, नथुनिया मोड़ पर आयोजित शिविर की जिम्मेदारी डॉ. आदर्श त्रिपाठी व फार्माशिष्ट केके शुक्ल तथा मोतीपुर डॉ. सूर्य कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक व डॉ. अजीत सिंह ने मरीजों का उपचार किया। साथ ही उन्हें आवश्यक दवाओं का वितरण किया।