फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   256 candidates left the constable recruitment written examination.

Shravasti News: 256 अभ्यर्थियों ने छोड़ी आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा

Tue, 09 Jun 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 09 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
256 candidates left the constable recruitment written examination.
अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज का निरीक्षण करती डीएम व एसपी
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोमवार को आरक्षी की लिखित परीक्षा शुरू की। अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में यह परीक्षा आयोजित की गई। पहले दिन 960 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 704 शामिल हुए। कुल 256 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले कड़ी सुरक्षा जांच की गई। अभ्यर्थियों को त्रिस्तरीय जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। पुलिस कर्मियों ने केंद्र के बाहर तलाशी ली। इसके बाद धातु मेटल डिटेक्टर और अन्य उपकरण से जांच हुई। आधार प्रमाणीकरण और बायोमेट्रिक परीक्षण भी कराया गया। प्रथम पाली में 480 में से 348 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय पाली में 480 में से 356 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

किसी ने प्रश्नपत्र को कठिन तो किसी ने बताया सरल
कुशीनगर जिले से परीक्षा देने आए नीलांश ने बताया कि केंद्र पर सुविधा अच्छी है, लेकिन प्रश्न पत्र काफी कठिन था। बहराइच की कल्पना पांडेय ने बताया कि प्रश्नपत्र अच्छा था। कोई भी प्रश्न छूटा नहीं है, अब परीक्षा परिणाम का इंतजार है। प्रयागराज से आए रानू गोंड ने बताया कि निगेटिव मार्किंग न होने से प्रश्नपत्र हल करने में समस्या नहीं हुई। बहराइच की नम्रता शुक्ला ने बताया कि प्रश्नपत्र दरोगा की परीक्षा के स्तर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप में खड़े होकर बच्चों का करना पड़ा इंतजार
परीक्षा के दौरान अभिभावकों को घर के छज्जों के नीचे या फिर धूप में खड़े रहकर इंतजार करना पड़ा। पेयजल के लिए भी लोगों को आसपास प्याऊ नजर न आने पर बोतलबंद पानी का सहारा लेना पड़ा।

परीक्षा केंद्र का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

श्रावस्ती। सोमवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में आरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पारदर्शी व नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जोनल, स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने सामने प्रश्नपत्रों के पैकेट खुलवाने को कहा। डीएम ने केंद्र पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रखने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को केंद्र के आसपास भीड़ जमा न होने देने का निर्देश दिया। इसके बाद, डीएम व एसपी ने पुलिस लाइन में बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। इस मौके पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed