फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   25 years imprisonment and 1.5 lakh rupees fine for raping a minor girl

Shravasti News: किशोरी से दुष्कर्म में 25 वर्ष की कैद व डेढ़ लाख का जुर्माना

Thu, 26 Jun 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 26 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
25 years imprisonment and 1.5 lakh rupees fine for raping a minor girl
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी के साथ पांच वर्ष पूर्व दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में बुधवार को अपना फैसला सुनाते हुए एडीजे ने दोषी को 25 वर्ष का सश्रम कारावास व डेढ़ लाख रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन

भिनगा क्षेत्र निवासी ने 10 दिसंबर 2020 को कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें आरोप था कि बलरामपुर जिले के ललिया निवासी सन्नी उर्फ कृपाराम 10 दिसंबर दोपहर करीब एक बजे आरोपी पीड़ित की 13 वर्षीय पुत्री को बहका कर अपने साथ ले गया। वहां उसने पीड़ित की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। भिनगा पुलिस ने केस दर्ज कर सन्नी के साथ किशोरी को खोज निकाला। बाद में किशोरी ने पुलिस को बताया कि सन्नी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र भेजा था। मामले में बुधवार को फैसला सुनाते हुए अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो निर्दोष कुमार ने दोषी सन्नी को 25 वर्ष का सश्रम कारावास व डेढ़ लाख रुपये जुर्माने से दंडित किया। जुर्माना न अदा करने पर दोषी को एक वर्ष का साधारण कारावास भुगतना होगा। जुर्माने की राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया गया है। दोषी को पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed