फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   25 thousand hemp smuggler arrested

25 हजार का इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार

Wed, 02 Dec 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
25 thousand hemp smuggler arrested
श्रावस्ती। गांजा तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे अपराधी को बुधवार सुबह मल्हीपुर पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पर 87 किलोग्राम गांजा की तस्करी का आरोप था। उस पर पहले से ही पुलिस ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन

जिले में गांजा तस्करी का जाल फैला हुआ है। इस गांजा तस्करी के नेटवर्क को नानपारा से संचालित किया जा रहा है। इसका खुलासा कुछ दिन पूर्व ही मल्हीपुर पुलिस ने किया था। पुलिस ने 17 नवंबर 2019 को 87 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इस गिरफ्तारी के बाद पता चला था कि नानपारा के पंकज कुमार निवासी बल्दीरामपुरवा की ओर से न केवल गांजा उपलब्ध कराया जाता है। बल्कि स्वयं पूरे नेटवर्क का संचालन भी किया जाता है। इसी के बाद मल्हीपुर पुलिस पंकज की खोज में लग गई थी। जब भी पुलिस ने छापा मारा, तो पंकज मौके से फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के बाद एसपी ने पंकज पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरे क्षेत्र में मुखबिरों का जाल बिछाया था। इसी के बाद बुधवार सुबह मुखबिर ने पुलिस व स्वाट टीम को सूचना दी कि पंकज कुमार मिर्जापुर तिराहे पर मौजूद है।

इस सूचना के बाद मल्हीपुर थाना प्रभारी दद्दन सिंह, उप निरीक्षक महबूब आलम, उप निरीक्षक अर्जुन पटेल, आरक्षी चंद्रमणि चौधरी, राकेश कुमार यादव, कृष्ण मोहन व प्रमोद कुमार ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसपी अरविंद कुमार मौर्य बताते हैं कि गांजा तस्करी से जुड़े सभी अपराधियों पर निगाह है। अभी कुछ और लोगों की गिरफ्तारी होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed