फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   24-hour flying squad team will monitor

24 घंटे उड़नदस्ता टीम करेगी निगरानी

Sun, 30 Jan 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
24-hour flying squad team will monitor
श्रावस्ती। जिले में मंगलवार से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। जिसके पालन को लेकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चार चार उड़नदस्ता टीमों का गठन किया गया है। जिनके द्वारा 24 घंटे निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया है कि जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रो में 04-04 उड़नदस्ता टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रथम पाली प्रात: 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा तृतीय पाली रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक उड़नदस्ता टीमें सक्रिय रहेंगी। प्रत्येक टीम के प्रभारी अधिकारी के साथ एक उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी व आरक्षी के साथ-साथ 01-01 वीडियोग्राफर को भी तैनात किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उड़नदस्ता टीमों के प्रभारियों को निर्देश दिया है कि निरीक्षण की कार्यवाही की विडियोग्राफी अनिवार्य रूप से की जाए। उड़नदस्ता टीम के प्रभारी अधिकारी आपस में समन्वय रखते हुए अपने-अपने क्षेत्र में निरन्तर भ्रमणशील रहेंगे। तथा संदिग्ध वाहनों का सघन निरीक्षण करते हुए नियमों के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

उड़नदस्ता टीम द्वारा गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरणों की सूचना संबंधित उपजिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को तत्काल उपलब्ध कराएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक रिटर्निंग आफीसर, उपजिला मजिस्ट्रेट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 289-भिनगा एवं 290-श्रावस्ती अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत चुनावी जनसभाओं तथा रैली आदि की पूर्व सूचना उड़नदस्ता टीम को देना सुनिश्चित करेंगे। उड़नदस्ता टीम द्वारा दैनिक चेकिंग/कार्रवाई की रिपोर्ट नोडल अधिकारी आदर्श आचार संहिता एवं नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed