फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   23 fertilizer shops inspected; 11 issued notices, two licenses suspended.

Shravasti News: उर्वरक की 23 दुकानों की जांच, 11 को नोटिस, दो लाइसेंस निलंबित

Sat, 04 Jul 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 04 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
23 fertilizer shops inspected; 11 issued notices, two licenses suspended.
इकौना में उर्वरक की दुकान में छापामारी करते जिला कृ​षि अ​धिकारी व अन्य।
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देशन में गठित तीन टीमों ने शुक्रवार को जिले भर की 23 उर्वरक दुकानों का निरीक्षण कर सघन जांच पड़ताल की। इस दौरान बिक्री संबंधी अभिलेखों में कमी मिलने पर दो उर्वरक दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही 11 विक्रेताओं को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। इस दौरान 13 दुकानों से बेचे जा रहे उर्वरक के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भी भेजे गए।
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने व एसडीएम इकौना पीयूष जायसवाल की टीम ने इकौना तहसील क्षेत्र में सात दुकानों की जांच की। इस दौरान इफको ई-बाजार इकौना से दो नमूने लिए गए और स्टॉक रजिस्टर अपडेट न मिलने पर नोटिस दी गई। अंसारी ट्रेडिंग कंपनी इकौना और आईएफएफडीसी केंद्र मोहिनीपुर में स्टॉक रजिस्टर व ई पॉश मशीन का डेटा सही नहीं मिलने पर बिक्री लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

भिनगा तहसील क्षेत्र में एसडीएम आशीष भारद्वाज व वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अश्विनी कुमार ने छापामारी की। इस दौरान चार दुकानों से नमूने लिए गए और तीन उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। जमुनहा तहसील क्षेत्र में एसडीएम संजय राय व उप कृषि निदेशक की टीम ने पांच दुकानों से नमूने लिए गए और सात उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed