{"_id":"5b7711aa42c79246764160c2","slug":"21534529962-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंकाई अनुयायी की मौत, जांच में जुटी इकौना पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीलंकाई अनुयायी की मौत, जांच में जुटी इकौना पुलिस
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना/कटरा (श्रावस्ती)। श्रीलंका से वर्षावास पूजा के लिए बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती आई अनुयायी की गुरुवार शाम अचानक तबियत खराब हो गई। उसे सीएचसी इकौना ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
श्रीलंका के महागामा पोलेगोडा निवासी बसंथी विजेथिला (57) पत्नी विजेथीलाका वर्षावास पूजा के लिए बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती आई थी। उनके साथ 55 अन्य अनुयायी भी शामिल थे। यह सभी यात्री दिल्ली से बस के माध्यम से 15 अगस्त की शाम तपोस्थली पहुंचे थे। सभी श्रावस्ती स्थित वर्मा मंदिर में रुके थे।
गुरुवार को बसंथी विजेथिला पूजा के लिए जाते समय गेस्ट हाउस के बाहर बेहोश होकर गिर पड़ी। साथ में मौजूद अन्य यात्रियों की सूचना पर पहुंचे लोगों ने उन्हें सीएचसी इकौना पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। लंका गेस्ट हाउस के भंते धम्म सागर ने बताया कि मृतक का परिवार श्रीलंका में है।
विज्ञापन
इस कारण शव को कानूनी प्रक्रिया पूरी कराकर उनके देश श्रीलंका भेजा जाएगा। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक इकौना डीडी मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकने से मौत होना प्रतीत होता है। शव का पंचनामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।