फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   208 patients received treatment at the health fair.

Shravasti News: आरोग्य मेले में 208 मरीजों को मिला उपचार

Sun, 11 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 11 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
208 patients received treatment at the health fair.
मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
श्रावस्ती। लोगों को अवकाश के दिन भी बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रविवार को जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार, सर्दी-खांसी और त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार किया। साथ ही उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और साफ-सफाई रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

बुखार के आए 20 मरीज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्त नगर गिरंट में डॉ. सालिम मसूद की अध्यक्षता में आरोग्य मेला लगा। इसमें कुल 42 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार के 20, सर्दी-खांसी के 12 और त्वचा रोग के आठ मरीज शामिल रहे। अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का भी उपचार किया गया। चिकित्सक ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण लोग बुखार और सर्दी-खांसी की चपेट में आ जाते हैं। उन्होंने ठंडे खाद्य पदार्थों से परहेज करने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी। इस मौके पर फार्मासिस्ट राजू खान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो केंद्रों पर 55 मरीजों का हुआ इलाज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी तरहर में डॉ. शकील अहमद के नेतृत्व में आरोग्य मेला आयोजित हुआ। यहां 42 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार के 15, खांसी के तीन और त्वचा रोग के 14 मरीज शामिल रहे। अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का भी उपचार किया गया। वहीं, तिलकपुर पीएचसी में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में लगे मेले में 13 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार के छह, त्वचा रोग के तीन और सर्दी-जुकाम के चार मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्वचा रोग के आए आठ मरीज
पीएचसी में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में आरोग्य मेला लगा। इसमें कुल 14 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें त्वचा रोग के आठ, बुखार के दो, सर्दी-खांसी के तीन और मधुमेह का एक मरीज शामिल रहा। चिकित्सक ने मरीजों को घर के आसपास सफाई रखने और नियमित रूप से शरीर की स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी।

पड़वलिया में आए 97 मरीज
पड़वलिया पीएचसी में डॉ. मुजाहिद रजा की अध्यक्षता में जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। इसमें कुल 97 मरीज पहुंचे। इनमें डायरिया के 15, त्वचा रोग के 13, मधुमेह के आठ और उच्च रक्तचाप के छह मरीज शामिल रहे। इसके अलावा सात गर्भवती महिलाओं ने भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। अन्य मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे। चिकित्सकों ने मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।

मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।

मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।

मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।

मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।

मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed