फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन

पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन

Wed, 01 Nov 2017 10:02 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए बुधवार से कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इन दोनों ही स्थानों पर पहले दिन किसी भी प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन नहीं कराया गया। पहले दिन में भिनगा में 76 व इकौना में 50 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भिनगा में अध्यक्ष के एक व सभासद पच्चीस पदों व इकौना में अध्यक्ष के एक व पंद्रह सभासद पद के लिए 26 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। जिसके नामांकन की प्रक्रिया तहसील परिसर भिनगा व इकौना में बुधवार से प्रारंभ हुई। इस दौरान तहसील परिसर को जिला प्रशासन द्वारा अभेद दुर्ग में तब्दील किया गया है। यहां तहसील गेट से लेकर परिसर तक भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही परिसर की बैरीकेडिंग भी कराई गई है। नामांकन के पहले दिन नगर पालिका परिषद भिनगा में अध्यक्ष पद के लिए रिटर्निंग आफीसर उप जिलाधिकारी रमाकांत वर्मा से अली अहमद ने एक, नादिर शाह व मुवस्सिर ने दो-दो सेट नामांकन पत्र खरीदा। जबकि सदस्य पद के लिए 71 लोगों ने नामांकन पत्र की खरीदारी की। वहीं नगर पंचायत इकौना में अध्यक्ष पद के लिए रिटर्निंग आफीसर उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश वर्मा से सतीश जायसवाल व महमूद आलम नईमी ने एक-एक सेट नामांकन पत्र खरीदा। जबकि सदस्य पद के लिए 48 लोगों ने नामांकन पत्र की खरीदारी की। नामांकन के पहले दिन भिनगा व इकौना में एक भी नामांकन पत्र नहीं जमा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed