फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   सुरेश चंद्र माडल बार अध्यक्ष व अनूप कुमार महामंत्री निर्वाचित

सुरेश चंद्र माडल बार अध्यक्ष व अनूप कुमार महामंत्री निर्वाचित

Thu, 22 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सुरेश चंद्र माडल बार अध्यक्ष व अनूप कुमार महामंत्री निर्वाचित
सुरेशचंद्र अध्यक्ष व अनूप कुमार बने महामंत्री
विज्ञापन

भिनाग तहसील में माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव
श्रावस्ती। माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए गुरुवार को मतदान कराया गया। इसके बाद हुई मतगणना में सुरेश चंद्र तिवारी अध्यक्ष व अनूप कुमार पाठक महामंत्री चुने गए। शेष पदों पर आम सहमति बन जाने के कारण बाकी के पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
भिनगा तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता सभागार में गुरुवार को माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री पद पर चुनाव हुए। चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुरेश चंद्र तिवारी को 194, चुन्नीलाल यादव को 127 व माधवराम तिवारी को 40 मत मिले। 194 मत पाकर सुरेश चंद्र तिवारी अध्यक्ष चुने गए। वहीं महामंत्री पद के लिए हुए चुनाव में अनूप कुमार पाठक को 246 व अवधेश कुमार आर्य को 114 मत मिले। अनूप कुमार पाठक विजेता घोषित किए गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बाद में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

बाक्स में-
यह पहले ही चुने जा चुके निर्विरोध
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार पांडे, मध्य उपाध्यक्ष के दो पद पर रवीशंकर पाठक व ओम प्रकाश आजाद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद पर अरविंद कुमार तिवारी व विकास कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष पद पर पंकज देव गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका है। वहीं संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर वेद प्रकाश मिश्र, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर दिलीप कुमार तिवारी, वरिष्ठ सदस्य के छह पदों पर अरशद अहमद, धर्मराज पाठक, काशीराम वर्मा, प्रदीप कुमार पाठक, शिव प्रकाश चंद्र व रामभगोले यादव का निर्वाचन हो चुका है। कनिष्ठ सदस्य के छह पदों पर मोहम्मद हसन, अमरेंद्र सिंह, शबाना खान, अरविंद तिवारी, संतोष कुमार तिवारी तथा हरि शंकर शुक्ला निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed