{"_id":"59480b174f1c1b486a8b464e","slug":"191497893655-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ आवास के निर्माण में अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ आवास के निर्माण में अनियमितता का आरोप
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीईओ आवास के निर्माण में अनियमितता का आरोप
- डीएम से की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग
जमुनहा (श्रावस्ती)। खंड शिक्षाधिकारी जमुनहा के निवास के लिए जूनियर हाईस्कूल जमुनहा में आवास का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें क्षेत्रवासियों ने दोयम दर्जे की निर्माण सामग्री लगाने व मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री प्रयोग न करने का आरोप लगाते हुए डीएम से गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
जिलाधिकारी दीपक मीणों को शिकायती पत्र में जूनियर हाईस्कूल जमुनहा के प्रधानाचार्य अमरनाथ सिंह ने कहा है कि उनके विद्यालय परिसर में खंड शिक्षाधिकारी का निवास बनाया जा रहा है। इसके लिए शासन से सात लाख रुपये का बजट भी उपलब्ध कराया गया है। इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा निर्धारित मानक से कम सरिया व गुणवत्ता विहीन निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। विद्यालय बंद होने के कारण इसकी देखरेख नहीं हो पा रही है। जबकि ठेकेदार द्वारा एक सप्ताह में लिंटर स्तर तक निर्माण कार्य पूरा करा दिया है। गुणवत्ता विहीन निर्माण के कारण यह नवनिर्मित भीवन कभी भी जमीदोज हो सकता है। इससे जहां शासन द्वारा दी गई धनराशि का दुरुपयोग होगा। वहीं उसमें निवास करने वाले परिवार का जीवन भी संकट में पड़ सकता है। ऐसे में प्रधानाचार्य ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने व मौका मुआयना कर निर्धारित मानक के अनुरूप खंड शिक्षाधिकारी जमुनहा का आवास निर्माण कराने की मांग की है।