फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   1850 posts of teachers will remain vacant even on new appointment

नई नियुक्ति पर भी रिक्त रहेंगे शिक्षकों के 1850 पद

Tue, 19 May 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
1850 posts of teachers will remain vacant even on new appointment
श्रावस्ती। प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर नहीं होने वाली है। जितनी सीट जिले के लिए आवंटित की गई हैं वह रिक्त पद के सापेक्ष मात्र 13 फीसदी ही है। इन पदों को भरने के बाद भी जिले में 1850 शिक्षकों की कमी बनी रहेगी। जिले में कुल 889 प्राथमिक विद्यालय है। जिसके लिए अध्यापकों के 3882 पद सृजित हैं। इसके सापेक्ष इस समय मात्र 1752 शिक्षक ही जिले में तैनात हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर नहीं हो पा रही है। शिक्षकों के अभाव में अधिकांश स्कूल एकल रूप से चल रहे हैं। यहां तक कि कुछ स्कूलों में केवल शिक्षामित्र की तैनाती है। प्रभार किसी अन्य शिक्षक को दिया गया है। जो एक साथ कई स्कूलों का संचालन कर रहे है। शिक्षकों की इस कमी को पूरा करने के लिए शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया के तहत जिले में कुल 280 शिक्षकों का आवंटन किया गया है। जबकि देखा जाए तो जिले में कुल 889 प्राथमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों के लिए 3882 शिक्षकों के पद सृजित हैं। जिसके सापेक्ष जिले में मात्र 1752 शिक्षकों की तैनाती है। ऐसे में देखा जाए तो जिले में कुल 2130 शिक्षकों के पद रिक्त है। इस रिक्त पदों को भरने के लिए मात्र 280 सीट का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में नए शिक्षकों के मिलने के बाद भी जिले में 1850 शिक्षकों के पद रिक्त रहेंगे। यही स्थिति उच्च प्राथमिक विद्यालयों की भी है। यहां 391 स्कूलों के सापेक्ष लगभग 55 फीसदी पद रिक्त हैं। जबकि जिले में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में मिला कर एक लाख छियालिस हजार चार सौ उन्नीस बच्चे अध्ययनरत हैं।
वहीं परिषदीय विद्यालयों में भले ही कई विषय की पाठ्य पुस्तकें लागू हों लेकिन उनको पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं हैं। कहीं कला के शिक्षक को विज्ञान पढ़ाने की जिम्मेदारी है। तो कहीं खेल शिक्षक पर सब कुछ पढ़ाने का दावा करता है। यही नहीं प्रति स्कूलों में छात्रों की संख्या भी इतनी अधिक है कि उन्हें पढ़ाना तो दूर दिन भर उन्हें स्कूलों में रखना भी मुश्किल रहता है।

बीएसए ओमकार राणा ने बताया कि जिले में आवंटित शिक्षकों की संख्या रिक्त पद के सापेक्ष बहुत कम है। इसके बढ़ाने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि आवंटित 280 पद से कुछ अधिक शिक्षक जिले को मिल पाएं। अभी जिले के प्राथमिक विद्यालयों में 2130 पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed