{"_id":"6982494d90abb236d000e21e","slug":"17963-rupees-of-fraud-were-returned-to-the-victim-shravasti-news-c-104-1-slko1011-117727-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पीड़ित को वापस करवाए ठगी के 17,963 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पीड़ित को वापस करवाए ठगी के 17,963 रुपये
Wed, 04 Feb 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा निवासी मोहम्मद हलीम के साथ 24 दिसंबर को साइबर ठगी हुई थी। ठगों ने यूपीआई के जरिए उनके बैंक खाते से 35, 874 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली भिनगा के साइबर सेल को दी और प्राथमिकी दर्ज करवाई। कोतवाल भिनगा राम प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान खाते को फ्रीज कर दिया गया और मंगलवार को ठगी के 17,963 रुपये उनके बैंक खाते में वापस करवाए। कोतवाल ने बताया कि शेष बचे रुपये को वापस करवाने का प्रयास लगातार जारी है।
विज्ञापन