फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   17 found infected including health workers

स्वास्थ्य कर्मी सहित 17 मिले संक्रमित

Tue, 22 Sep 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
17 found infected including health workers
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में सीएचसी भिनगा के एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 17 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं पांच लोग संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं। जिले में मौजूदा समय कुल 67 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा में एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 17 लोग संक्रमित मिले। इनमें हरिहरपुररानी के ऊदईपुर में पांच, खरगौरा मोड़ में एक, इकौना के बंसभरिया में एक, सिरसिया के हेमपुर में एक, जमुनहा के भेला गांव में एक व गिलौला के बेचऊपुरवा बेलवा खतीब निवासी सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। उधर जिले में पांच लोग कोरोना को हारकर स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें इकौना बाजार निवासी एक, सिरसिया बाजार के दो व गिलौला बाजार निवासी दो व्यक्ति शामिल हैं। जिले में अब तक 34828 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 28969 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। 875 लोग कोरोना संक्रमित मिले, इनमें से 13 की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय कुल 67 एक्टिव केस हैं। जिन स्थानों पर कोरोना संक्रमित मिले, वहां 200 मीटर परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब तक 192 पहुंच चुकी है। इनमें से 37 जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें इकौना में 20, गिलौला में 04, भंगहा में 02, जमुनहा में 05, सिरसिया में 03 व भिनगा में 03 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं।

इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना से सावधानी रखकर ही बचाव किया जा सकता है। लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे। घर पर वापस लौटने पर साबुन से हाथ धोना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed