{"_id":"594819584f1c1bf6258b4720","slug":"161497897304-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों की लुका छिपी ने बढ़ाई उमस, गर्मी से जीना हुआ मोहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों की लुका छिपी ने बढ़ाई उमस, गर्मी से जीना हुआ मोहाल
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादलों की लुका छिपी ने बढ़ाई उमस, गर्मी से सब बेहाल
- बरसात न होने से धान की नर्सरी प्रभावित
- सड़कों पर पसरा रहता है सन्नाटा
श्रावस्ती। तराई में मौसम का पारा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बादलों की लुकाछिपी व पूर्वा हवाओं के कारण लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। कई दिनों से अपेक्षित बरसात न होने के कारण खेतों में लगी धान की नर्सरी प्रभावित हो रही है। जिसे बचाने के लिए किसान परेशान देखे जा रहे हैं।
जिले में मौसम का मिजाज दिन प्रतिदिन गर्म होता जा रहा है। वहीं सोमवार को बादलों की लुकाछिपी व पूर्वा हवाओं ने उमस काफी बढ़ा दिया है। इसके चलते लोगों को न तो घर के अंदर चैन मिला और न ही बाहर।
चिलचिलाती धूप व उमस के कारण बेहाल लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज करते दिखे। मौसम का मिजाज गर्म होने के कारण जहां मुख्य मार्गों पर सन्नाटा छाया रहा। वहीं बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। वहीं विगत कई दिनों से बरसात न होने के कारण जहां धान की नर्सरी सूख रही है। वहीं खेतों में भी दरार दिखने लगी है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के कारण गन्ना मेंथा सहित अन्य फसलें व सब्जियों की खेती भी प्रभावित हो रही हैं। जिसका असर बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। सब्जियों व फलों की आमद कम होने के कारण उनके दामों में उछाल देखा जा रहा है। ऐसा ही कुछ भिनगा नगर में देखने को मिला। जहां शाम चार बजे के बाद भी बाजारों में अपेक्षित भीड़ नहीं दिखी।