{"_id":"65cd372d063e8e2622034124","slug":"157-students-were-absent-in-the-first-shift-of-madrasa-board-exam-and-37-students-were-absent-in-the-second-srawasti-news-c-104-1-slko1050-103567-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मदरसा बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में 157 व दूसरी में नदारद रहे 37 छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मदरसा बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में 157 व दूसरी में नदारद रहे 37 छात्र
Thu, 15 Feb 2024 03:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में कराई गई। पहली पाली में 157 व दूसरी पाली में 37 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से नदारद रहे।
कटरा के चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज में आयोजित मदरसा बोर्ड की परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में पंजीकृत 114 के सापेक्ष 86 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। यहां 28 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां दूसरी पाली में परीक्षा नहीं थी। वहीं जमुनहा के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पटना वीरगंज में प्रथम पाली की परीक्षा में 66 के सापेक्ष 39 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 27 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 22 के सापेक्ष 18 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे। जबकि चार अनुपस्थित रहे। वहीं अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में 390 के सापेक्ष 288 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे। जबकि 102 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 147 के सापेक्ष 114 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे। जबकि 33 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम ने तीनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट डाॅ. अनीता शुक्ला ने अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान कोई परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं मिला।