फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   कागज में नहीं धरातल पर दिखना चाहिए विकास

कागज में नहीं धरातल पर दिखना चाहिए विकास

Sat, 15 Jun 2019 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
कागज में नहीं धरातल पर दिखना चाहिए विकास
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करने की नसीहत दी। साथ ही विकास कार्यों को कागज में नहीं बल्कि धरातल पर उतारने का निर्देश दिया। इसमें हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ओपी आर्य ने कहा कि विकास के मानक पर जिला अभी बहुत पीछे है। यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। अधिकारी कार्यालयों में बैठकर कागजी घोड़ा न दौड़ाएं बल्कि फील्ड में जाकर विकास कार्यों को मूर्तरूप प्रदान करें ताकि पात्रों को योजनाओं का लाभ मिल सके और विकास धरातल पर दिखाई दे। जिले में जो भी परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, उन्हें समय से गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूरा करें ताकि जिलेवासियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


फील्ड में जाने वाले अधिकारी यह भी देखें कि जो भी योजनाएं संचालित हैं, वे मानक अनुरूप हैं अथवा नहीं। यदि कमी दिखे तो इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि जिला स्तर पर गठित टीम से जांच कराकर खामियों को दुरुस्त कराया जा सके। अन्यथा की स्थिति में यदि जांच में खामियां मिलीं तो जिम्मेदार अधिकारी व कार्यदायी संस्था को बख्सा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान 102 एवं 108 एंबुलेंस को किन-किन स्थानों पर खड़ा किया जाता है, उसकी रिपोर्ट देने को कहा। इसके साथ ही अधिकारियों को फर्जी आंकडे़बाजी से दूर रहने अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी। अस्पतालों में हेपेटाइटिस-बी का वैक्सीन न होने को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मंगवा कर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। अधूरे शौचालयों के लिए डीपीआरओ को 30 जून तक हरहाल में पूरा कराने का निर्देश दिया।


डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को पेंशन योजनाओं से शत-प्रतिशत पात्रों को लाभान्वित करने तथा उनका आधार व मोबाइल नंबर जोड़ने को कहा। महिला कल्याण के लिए रेस्क्यू वैन 181 का संचालन और बेहतर कराने, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अधूरे आधार फीडिंग को पूरा करने, बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने, सभी नलकूपों का संचालन कराने, शत-प्रतिशत किसानों का आनलाइन पंजीकरण करने, समय पर किसानों को खाद व बीज मुहैया कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मरम्मत के लिए चिह्नित 34 सड़क को गड्ढामुक्त करने, 15 अगस्त तक स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ अवनीश राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed