फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   24 घंटे बाद भी नहीं बहाल हुई ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति

24 घंटे बाद भी नहीं बहाल हुई ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति

Thu, 13 Jun 2019 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे बाद भी नहीं बहाल हुई ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति
श्रावस्ती। तराई में बुधवार को चली धूल भरी तेज आंधी व उसके साथ हुई बारिश के कारण जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति देर रात बहाल करा दी गई लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी बाधित है। 30 घंटे बाद भी आपूर्ति न बहाल होने से सात लाख की आबादी उमस भरी गर्मी से बेहाल है।
विज्ञापन


पावर कार्पोरेशन कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद भिनगा के टाउन, कलेक्ट्रेट, नवोेदय विद्यालय की विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई है। वहीं उल्लहवा उपकेंद्र के जमुनहा, घोलिया उपकेंद्र के सिरसिया, कटरा के तपोस्थली, सीताद्वार व इकौना उपकेंद्र से नगर सहित आसपास के गांवों की आपूर्ति भी बहाल करा दी गई। बाकी ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दूसरे दिन भी बाधित रही।
विज्ञापन


इससे करीब सात लाख आबादी व करीब 65 हजार उपभोक्ता तीस घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति के लाभ से वंचित हैं। ऐसे में जहां लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी में बिना बिजली रात बितानी पड़ रही है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ रहा है। लगातार बिजली आपूर्ति न होने से घरों में लगे इनवर्टर व सेलफोन भी ठप हैं। घरों में लगे विद्युत उपकरण भी शोपीस बने हुए हैं। बिजली आपूर्ति व्यवस्था कब तक बहाल हो सकेगी, इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बता पाने में असमर्थता जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटे पोल व तार की मरम्मत का कार्य जारी है। कुछ क्षेत्रों में यह कार्य पूरा भी कर लिया गया है। आंधी के कारण कई स्थानों पर इंसुलेटर भी पंक्चर हुए थे जिससे ग्रामीण फीडरों की लाइन लोड नहीं ले रही है। इसकी जांच कराई जा रही है। फाल्ट दूर कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।

-रमाशंकर मौर्य, अधिशाषी अभियंता, पावर कार्पोरेशन

आज बाधित रहेगी भिनगा क्षेत्र की आपूर्ति
श्रावस्ती। विद्युत उपकेंद्र भिनगा में स्थापित 11 केवी बीसीबी पैनल की शुक्रवार को मरम्मत कराई जाएगी। ऐसे में सुबह दस से शाम पांच बजे तक उपकेंद्र भिनगा, घोलिया व भंगहा के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed