{"_id":"5d01499bbdec2207657bb688","slug":"15603654579-srawasti-news54","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाईट के लिए खुदे गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाईट के लिए खुदे गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत
विज्ञापन
इकौना नगर के बेचू बाबा वार्ड में हादसा, लोगों में आक्रोश
इकौना (श्रावस्ती)। नगर पंचायत इकौना की लापरवाही ने बुधवार को एक मासूम की जान ले ली। बेचू बाबा वार्ड में सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए पैनल लगाने को खोदे गए गड्ढे में एक बालिका डूब गई। परिवारीजन उसे सीएचसी इकौना ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इकौना पुलिस को सूचना दिए बिना परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद जहां परिवार में कोहराम मचा है, वहीं नगर वासियों में नगर पंचायत प्रशासन के प्रति आक्रोश है। नगर क्षेत्र में मार्ग किनारे सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए पैनल लगवाने को नगर पंचायत इकौना द्वारा एक माह पूर्व से ही गड्ढे खोदे गए हैं।
कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लग गई है जबकि कई स्थानों पर अभी लगनी है। खोदे गए गड्ढों को खुला ही छोड़ दिया गया है। बुधवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर गया। इसी बीच इकौना के मोहल्ला बेचू बाबा निवासिनी गुंजा (8) पुत्री परसादे मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ पानी में खेलने निकली थी।
विज्ञापन
इस दौरान गड्ढे का अंदाजा न लग पाने के कारण अचानक पैर फिसलने से वह गड्ढे में गिर गई जिससे वह डूबने लगी। साथ में मौजूद बच्चों ने घर आकर परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना इकौना पुलिस को दिए बिना परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं नगरवासियों में नगर पंचायत प्रशासन के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है।
चेता होता नगर पंचायत प्रशासन तो न जाती गुंजा की जान
नगर पंचायत इकौना द्वारा कई स्थानों पर एक माह पूर्व बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए हैं जहां सोलर स्ट्रीट लाइट का पैनल नहीं लग पाया है, उन गड्ढों को नगर पंचायत ने ढकवाना मुनासिब नहीं समझा। इससे स्थानीय लोग गड्ढों में गिर कर घायल हो रहे हैं।
इस समाचार को अमर उजाला ने अपने बीस मई के अंक में सचित्र प्रकाशित किया था। इसके बाद भी नगर पंचायत प्रशासन नहीं चेता जिसका खामियाजा बुधवार को मासूम गुंजा को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा। इससे नगर में जनाक्रोश देखा जा रहा है।