फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   अनियंत्रित हो खड्ड में गिरी बस, बारह महिलाएं घायल, चार रेफर

अनियंत्रित हो खड्ड में गिरी बस, बारह महिलाएं घायल, चार रेफर

Thu, 13 Jun 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित हो खड्ड में गिरी बस, बारह महिलाएं घायल, चार रेफर
बहराइच से जमुनहा आ रही थी निजी बस, उल्टहवा पुल के निकट हादसा
विज्ञापन

जमुनहा(श्रावस्ती)। बहराइच से यात्रियों को लेकर जमुनहा आ रही निजी बस की कमानी उल्टहवा पुल के निकट टूट गई। इससे बस अनियंत्रित हो खड्ड में जाकर पलट गई। बस में सवार बारह महिलाओं को गंभीर चोट आई। इनमें से चार को बहराइच रेफर किया गया है।

बहराइच-जमुनहा मार्ग पर चलने वाली एक निजी बस बहराइच से सुबह 10:30 बजे यात्रियों को लेकर जमुनहा के लिए निकली थी। बस जैसे ही मल्हीपुर थाना क्षेत्र के उल्टहवा पुल के निकट पहुंची, उसकी कमानी टूट गई। इससे बस अनियंत्रित हो मार्ग किनारे खड्ड में जाकर पलट गई।
विज्ञापन


बस में सवार उमेरा बेगम (42) पत्नी रिजवान निवासिनी थाना देवकाली अयोध्या, सुमित्रा पत्नी बुधराम निवासिनी गौसपुर, सालिया पुत्री रिजवान, फूलजहां (20) पत्नी आजम निवासिनी दरगाह बहराइच, रामादेवी (36) पत्नी विजय कुमार निवासिनी दामूपुरवा, मीना मौर्य (35) निवासिनी इमलिया महादेवा, शालिनी आर्या (35) निवासिनी खलीफतपुर, कुसुमलता (38) निवासिनी अचरौरा, गौरी वर्मा (34) निवासिनी खलिफतपुर, राजवती (35) निवासिनी नरैनापुर, पूनम सेन (33) व रामादेवी (36) निवासिनी दामूपुरवा सहित कई अन्य को चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी जमुनहा मयाशंकर यादव व नायाब तहसीलदार जमुनहा जानकी प्रसाद शुक्ला ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। वहां से उमरा बेगम, सुमित्रा, सालिया व फूलजहां की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बस का चालक व परिचालक वाहन छोड़ मौके से भाग गये।

जर्जर मार्ग व खटारा बसें दे रहीं दुर्घटना को दावत
जमुनहा-बहराइच मुख्य मार्ग कई जगह सिंगल लेन होने के साथ ही सड़क जर्जर है। मार्ग पर बने गड्ढों पर लोक निर्माण विभाग द्वारा ईंट व मिट्टी डाल कर काम चलाया जा रहा है। इतना ही नहीं मार्ग पर चलने वाली ज्यादातर निजी बसें खस्ताहाल हैं।


इनमें से कई पूरी तरह जर्जर हैं। इसके कारण आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बुधवार को घटी यह घटना कोई पहला हादसा नहीं है। हर दो-तीन माह में दुर्घटना होती रहती है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान न दिए जाने के कारण लोग जान जोखिम में डाल कर सफर करने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed