{"_id":"5cd85cb1bdec22073a5fccd5","slug":"151557683377-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम की खराब के साथ शुरू हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम की खराब के साथ शुरू हुआ मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव के लिए शुरू हुए मतदान के दौरान कई स्थानों पर ईवीएम ने दगा दे दिया। ईवीएम की खराबी के चलते मतदान भी प्रभावित रहा। जिले में लगभग छह स्थानों पर ईवीएम खराब होने से कुछ देर तक लोग वोट नहीं डाल पाए। यहां ईवीएम को दुरुस्त करने या बदलने के बाद ही मतदान शुरू हो सका। उधर, कुछ स्थानों पर वोटर लिस्ट में लोगों के नाम के आगे मृतक दर्ज था, जबकि वह बूथ पर खड़े होकर अपने जिंदा होने का सबूत दे रहे थे।
मतदान की शुरूआत सुबह सात बजे से होनी थी, लेकिन कहीं भी समय से मतदान नहीं शुरू हो पाया। यही नहीं वीवीआईपी मतदान केंद्र बगुरइयां जहां डीएम सहित अन्य अधिकारियों को मतदान करना था, वहां आठ बजे मतदान शुरू हुआ। यहां मतदान शुरू होते ही ईवीएम खराब हो गई। सबसे पहले जमुनहा के भवनियापुर में ईवीएम खराब होने के कारण उसे बदला गया, जिसके चलते वहां लगभग साढ़े नौ बजे मतदान प्रारंभ हुआ।
इसके बाद इसी विकास खंड के डांडे कुईया में साढ़े दस बजे ईवीएम खराब हो गई, जिसे दो घंटे बाद करीब बारह बजे बदला जा सका। ऐसे ही भिनगानगर के पूरे खैरी में कक्ष संख्या एक की ईवीएम का पैनल जोड़ने के बाद नहीं चला। कुछ देर बाद मतदान कर्मचारियों के ठोकने-पीटने के बाद वह ऑन हुआ। उधर, बांसकुड़ी, भरथा रोशनगढ़, इकौना के शास्त्रीनगर में ईवीएम के खराब होने के कारण लगभग एक घंटे देरी से मतदान शुरू हो पाया।
विज्ञापन
वहीं, सिरसिया के गब्बापुर कला में कंट्रोल यूनिट की बैट्री खराब हो जाने के कारण लगभग डेढ़ घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। नई बैट्री लगने के बाद यहां मतदान प्रारंभ हुआ। इसी के साथ ही जिले के कई स्थानों से ईवीएम में खराबी, हैंग होने व बैट्री खराब होने की सूचना मिली, जिसे ट्रेनरों द्वारा जाकर ठीक किया गया, जिसके चलते मतदान प्रभावित हुआ।