फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   150 bighas of agricultural land occupied by Rapti

थमी बरसात घट रही राप्ती, तेज हुई कटान

Thu, 30 Jul 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
150 bighas of agricultural land occupied by Rapti
श्रावस्ती। नेपाल सहित पहाड़ों पर होने वाली बरसात के कारण बुधवार को घट रहा राप्ती का जलस्तर अचानक शाम को तेजी से बढ़ने लगा। नदी की लहरों ने रात में खतरे का निशान पार कर लिया। मध्यरात 12 बजे नदी का जलस्तर खतरे के निशान से बीस सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। इसके बाद एक बार फिर नदी का जलस्तर धीरे धीरे घटने लगा है।
विज्ञापन

इससे कछार के गांवों में बाढ़ का खतरा टल गया है। वहीं घटते जलस्तर के साथ ही नदी की लहरों ने अपने किनारों ने तेजी से कटान शुरू कर दी है। इसकी चपेट में आने से कछार के गांवों में करीब 150 बीघा कृषि भूमि फसल सहित कट कर नदी की धारा में विलीन हो गई।
विज्ञापन

नेपाल के पहाड़ों पर होने वाली बरसात से राप्ती का कहर जारी है। तेज बरसात के बाद राप्ती का जलस्तर बुधवार की रात बारह बजे 127.90 मीटर पर पहुंच गया। जिससे नदी का पानी खेतों को जलमग्न करता हुआ कछार के गांवों की ओर तेजी से बढ़ने लगा। हालांकि एक घंटे बाद नदी का जलस्तर धीरे धीरे घटने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राप्ती का जलस्तर लक्ष्मनपुर बैराज पर रात एक बजे दो सेंटीमीटर घट कर 127.88 मीटर आ गया। इसके बाद रात दो बजे नदी का जलस्तर 127.86 मीटर व गुरुवार सुबह छह बजे 127.80 मीटर, आठ बजे 127.75 मीटर पर पहुंच गया। दस बजे जलस्तर 127.75 मीटर, 12 बजे 127.65 मीटर तथा दोपहर दो बजे 127.60 मीटर मापा गया।

घटते जलस्तर के साथ ही कछार के गांवों में उत्पन्न हुआ बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। वहीं घटते जलस्तर के साथ नदी की लहरों ने अपने किनारों पर कटान तेज कर दी है। इसकी जद में आने से अशरफ नगर, मलौना खसियारी, मनिकापुर सहित करीब 26 गांवों में नदी ने अपने तट पर स्थित करीब 150 बीघा कृषि भूमि व उसमें लगी फसल को काट कर अपनी धारा में मिला लिया है। कछार के गांवों में राप्ती की कटान अब भी जारी है। जिससे किसानों सहित कछारवासियों की धड़कने बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed