फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   150 bigha fields covered in Rapti

राप्ती में समाए 150 बीघा खेत

Thu, 06 Aug 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
150 bigha fields covered in Rapti
श्रावस्ती। नेपाल के पहाड़ों सहित जिले में बरसात थमी हुई है। इससे राप्ती का जलस्तर सामान्य से नीचे पहुंच गया है। घटते जलस्तर के साथ नदी की धाराओं ने अपने किनारों पर कटान तेज कर दी है। नदी ने गुरुवार को किनारों पर करीब 150 बीघा खेत को काटकर अपनी लहरों में समाहित कर लिया। कटान के कारण मधवापुर घाट के निकट भिनगा मल्हीपुर मार्ग आधे से अधिक कट चुका है। इसे बचाने की कवायद लगातार जारी है। वहीं नदी कलकलवा गांव में नोमैंस लैंड पर लगे पिलर को अपने में समाहित करने के लिए धीरे धीरे कटान कर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से बरसात न होने के कारण राप्ती बैराज पर राप्ती नदी का जलस्तर सामान्य से नीचे आ चुका है। वहीं घटते जलस्तर के साथ ही नदी ने कटान तेज कर दिया है। राप्ती भिनगा मल्हीपुर मार्ग स्थित मधवापुर घाट के निकट मुख्य मार्ग को काट रही है। यहां मार्ग को कटान से बचाने के लिए प्रशासन की ओर से प्रयास जारी है। इसके बावजूद कटान थम नहीं रही। यहां नदी की लहरों ने गुरुवार दोपहर बाद तक मुख्यमार्ग का काफी हिस्सा काट लिया था। यहां सड़क का कुछ हिस्सा ही और शेष बचा है।
विज्ञापन

कटान का यही हाल रहा तो शुक्रवार तक नदी मुख्यमार्ग का वजूद मिटा सकती है। वहीं नदी की लहरें जमुनहा क्षेत्र में कलकलवा गांव के निकट नोमैंस लैंड स्थित पिलर संख्या 642/13 बी को अपने में समाहित करने के लिए धीरे धीरे कटान करती हुई आगे बढ़ रही है। यहां नदी की धारा से पिलर एक मीटर से भी कम दूरी पर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे बचाने की अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। वहीं नदी की लहरें अशरफनगर में अब गांव को काटने के लिए आगे बढ़ रही है। जिसे देख ग्रामीण स्वयं अपने हाथ अपने आशियाने ढहा रहे हैं। इसके साथ ही उत्तमापुर, नरैनापुर, वीरपुर लौकिहा, जिगरिया, चहलवा, भौंसावा, सर्रा, पिपरहवा, बहोरवा सहित कई अन्य गांव में करीब 150 बीघा खेत फसल सहित राप्ती की धारा में समा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed