{"_id":"5948192d4f1c1bc4388b45c4","slug":"141497897261-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडटों को मिला योग का प्रशिक्षण किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडटों को मिला योग का प्रशिक्षण किया अभ्यास
Updated Tue, 20 Jun 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी कैडटों को मिला योग का प्रशिक्षण, किया अभ्यास
सीआरबी इंटर कॉलेज में आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण
कटरा (श्रावस्ती)। सीआरबी इंटर कॉलेज कटरा में चल रहे दस दिवसीरय एनसीसी प्रशिक्षण के सातवें दिन सोमवार को कैडटों को योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान उन्हें योग से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल आईएस पाठक ने कहाकि योग एक प्राचीन भारतीय जीवन पद्धति है। इससे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम होता है। योग के माध्यम से शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। तीनों के स्वस्थ रहने से आप स्वयं को स्वस्थ महसूस करते हैं। योग के जरिए न सिर्फ बीमारियों का निदान किया जाता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है। योग शरीर को शक्तिशाली एवं लचीला बनाए रखता है। इसके आसन और मुद्राएं तन और मन दोनों को क्रियाशील बनाए रखती हैं। इस दौरान उनके द्वारा योग क्या है, योग कैसे किया जाता है, योग कैसे काम करता है, विभिन्न बीमारियों को दूर करने के लिए योग कैसे करें, योग के क्या फायदे हैं और योग के अन्य फायदों के बारे में भी बताया।
चीफ अफसर एसके तिवारी ने कहा कि योग संस्कृत शब्द युज से निकला है। इसका मतलब है व्यक्तिगत चेतना या आत्मा का सार्वभौमिक चेतना या रूह से मिलन। योग भारतीय ज्ञान की पांच हजार वर्ष पुरानी शैली है। हालांकि कई लोग योग को केवल शारीरिक व्यायाम ही मानते हैं। यह वास्तव में केवल मनुष्य के मन और आत्मा की अनंत क्षमता का खुलासा करने वाले इस गहन विज्ञान के सबसे सतही पहलू हैं। योग विज्ञान में जीवन शैली का पूर्ण सार आत्मसात किया गया है। योग सिर्फ व्यायाम और आसन नहीं है। यह भावनात्मक एकीकरण और रहस्यवादी तत्व का स्पर्श लिए हुए एक आध्यात्मिक ऊंचाई है। जो आपको सभी कल्पनाओं से परे की कुछ एक झलक देता है।
विज्ञापन
इस मौके कैप्टन एसएन शुक्ला, वीके शुक्ला, सूबेदार मेजर सीमांचलन, मांशी श्रीवास्तव, हवलदार विजय सिंह, हवलदार बुद्धा थापा, नरेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, रवि थापा, भुवन थापा सहित काफी संख्या में कैडेट मौजूद रहे।