श्रावस्ती। प्रदेश स्तरीय समन्वय पुरुष एथलेटिक्स प्रतियाेगिता के लिए मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें मंडलीय चयन ट्रायल के लिए विभिन्न खेलों के लिए 14 खिलाड़ी चयनित किए गए।
जिला क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए बुधवार को गोंडा में मंडल स्तरीय चयन ट्रायल होना है। इसके लिए मंगलवार को जिला स्तरीय चयन ट्रायल हुआ। इसमें 200 व 400 मीटर दौड़ के लिए रंजीत यादव, 800 मीटर दौड़ व भाला फेंक के लिए इकबाल अहमद, 3000 मीटर दौड़ के लिए हर्षित कुमार, 1500 व 3000 मीटर के लिए प्रवेश कुमार, 100 मीटर दौड़ के लिए अवनीश, लंबी कूद के लिए नरेंद्र सिंह चयनित हुए।
वहीं, गोला फेंक व चक्का फेंक के लिए अभिनंदन, चक्का फेंक के लिए महफूज, भाला फेंक व लंबी कूद के लिए शिवम मौर्य, 400 मीटर हर्डल के लिए आदर्श प्रताप सिंह, 2000 मीटर बाधा दौड़ के लिए आशुतोष त्रिपाठी, 800 मीटर दौड़ के लिए आजाद सिंह, चक्का फेंक व भाला फेंक के लिए दयाशंकर त्रिपाठी और 100 मीटर दौड़ के लिए विकास कुमार गिरि का चयन किया गया।