फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   14 people including health workers were found infected

स्वास्थ्य कर्मी सहित 14 लोग मिले संक्रमित

Fri, 04 Sep 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
14 people including health workers were found infected
श्रावस्ती। जिले में कोरोना मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 14 लोग संक्रमित मिले। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं संक्रमितों के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही 11 लोग कोरोना को हराकर घर लौट आए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद लोग अब भी इसके प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। शुक्रवार आई रिपोर्ट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा में एक स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके साथ ही इकौना के बेचूबाबा में एक, जमुनहा के दयाली में एक, सिरसिया बाजार में सात, सिरसिया के गड़रियनपुरवा में एक, डौरा बोझी में एक व भिनगा नगर के मोहल्ला दर्जी में एक तथा गिरजाघर में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन

इन सभी मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं संक्रमित मरीज के 200 मीटर परिधि में आने वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। वहीं लोगों से अनावश्यक घर से बाहर न निकलने, मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। इसके साथ ही 11 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें इकौना के चौक बाजार के दो, गिलौला के लक्ष्मननगर में एक, गौहनिया में एक, जमुनहा के पटना में चार व भिनगा के कोटरियासत में तीन लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव कोरोना का कोई स्थायी इलाज नहीं है। एहतियात बरत कर ही इसके संक्रमण से बचा जा सकता है। ऐसे में जिलेवासियों से अपील है कि वह कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन करें।
अब तक मिले 714 मरीज, 173 हुए कंटेनमेंट जोन
श्रावस्ती। जिले में अब तक 23769 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 23211 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 714 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 11 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है।

जिन स्थानों पर कोरोना संक्रमित मिले हैं वहां पर केंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिले में अब तक कुल 173 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। इनमें से 93 जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें इकौना में 17, गिलौला में 16, भंगहा में 15, जमुनहा में 10, सिरसिया में 14 व भिनगा में 21 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed