{"_id":"6910e5be55504629340c62ad","slug":"1335-old-ballot-boxes-are-not-getting-buyers-shravasti-news-c-104-1-slko1011-115516-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 1335 पुरानी मत पेटियों के नहीं मिल रहे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 1335 पुरानी मत पेटियों के नहीं मिल रहे खरीदार
Mon, 10 Nov 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में रखीं जर्जर मतपेटियां।- संवाद
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जर्जर हो चुकीं मतपेटियों की नीलामी के लिए विभाग की ओर से चार बार टेंडर करने के बाद भी खरीदार रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
पंचायत चुनाव में जहां एक ओर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर विभाग की ओर से जर्जर हो चुकीं मतपेटियों की नीलामी की प्रक्रिया भी चल रही है। विगत दिनों मतपेटियों की नीलामी के लिए अलग-अलग तिथियों में टेंडर निकाले गए, लेकिन एक भी खरीदार ने रुचि नहीं दिखाई है।
ऐसे में जर्जर हो चुकीं 1335 मतपेटियां कलेक्ट्रेट परिसर में पड़ीं बिकने की राह देख रही हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार आयोग की ओर से मतपेटियों की कीमत 25 रुपये प्रतिकिलो निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
साथ ही कहा गया है कि खरीदार पेटियों की कुटाई कर उसके स्वरूप को परिवर्तित करने के बाद ही ले जा सकेगा, इससे निर्धारित कीमत लागत मूल्य से अधिक हो रही है। उधर, बाजार में लोहे का कबाड़ लगभग 20 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है।
मतपेटियों की नीलामी के लिए फिर से प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, अबतक चार बार नीलामी प्रकिया पूरी होने के बाद भी मतपेटियां नहीं बिक सकी हैं।
-उमेश चरण आर्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी