फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   जन शिकायतों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी....

जन शिकायतों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी....

Tue, 20 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
जन शिकायतों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी....
398 शिकायतें आईं, सिर्फ 61 निस्तारित
विज्ञापन

जमुनहा के तहसील दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं समस्या
श्रावस्ती। जिले की सभी तहसीलों में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 398 शिकायतें आईं, इनमें से 61 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जमुनहा तहसील की अध्यक्षता करने आए डीएम दीपक मीणा ने कहा कि अधिकारी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुन कर उनका समय सीमा में निस्तारण करें। जन शिकायतों की अनदेखी करने वाले अफसरों को चिह्नित कर न सिर्फ उनका वेतन रोका जाएगा, बल्कि उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भी लिखा जाएगा। इस दौरान एसपी विजय ढुल की उपस्थिति में यहां कुल 157 मामले आए। इनमें से 27 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं इकौना में अपर जिलाधिकारी ओपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 136 शिकायतें आईं। इनमें से सिर्फ 11 मामलों का मौके पर ही निस्तारित किया गया। वहीं भिनगा तहसील में एसडीएम सौरभ दुबे की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 105 मामले आए। इसमें से 23 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सभी तहसीलों में शेष बची शिकायतों को संबंधित विभागों को स्थानांतरित करते हुए उनके निस्तारण का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


कोटेदार की मंडलायुक्त से शिकायत
श्रावस्ती। सिरसिया विकास क्षेत्र के ग्राम धन्नीडीह के ग्रामीणों ने मंगलवार को आयुक्त देवी पाटन मंडल को एक शिकायती पत्र भेजा है। इसमें ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार पर अनियमितता बरतने, पात्रता के बाद भी अनाज व केरोसिन ऑयल न देने तथा शिकायत पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पत्र भेजने वालों में शकरून निशा, शांती देवी, उर्मिला देवी, रामपति, अनोखी देवी, छोटका, रेशमा, शकीना, सावित्री व जानकी देवी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed