फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   13 officials, including XEN, employees were absent

एक्सईएन समेत 13 अधिकारी कर्मचारी रहे नदारद

Tue, 22 Sep 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
13 officials, including XEN, employees were absent
श्रावस्ती। अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड कार्यालय का डीएम ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता सहित 13 अधिकारी व कर्मचारी नदारद मिले। कार्यालय में कई कर्मी ऐसे भी पाए गए जो बिना किसी सूचना के ही कई दिनों से दफ्तर नहीं आए थे।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सुबह दस से ग्यारह बजे तक कार्यालय में बैठने का आदेश है। इसी के बाद वह फील्ड में जा सकते है, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। अधिकारी व कर्मचारी लगातार अपने कार्यालय से गायब रहते है। इसका खुलासा डीएम टीके शिबु की ओर से किए जा रहे औचक निरीक्षण में हो रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड कार्यालय में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां तैनात अधिशासी अभियंता सहित 13 अधिकारी व कर्मचारी डीएम के औचक निरीक्षण में कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। उपस्थित पंजिका देखने के बाद पता चला की अधिशासी अभियंता विनोद कुमार गुप्ता बिना किसी अनुमति के लखनऊ गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही सहायक अभियंता केएम लाल, ओपी चौहान, पंकज कुमार एवं आदित्य प्रकाश के साथ ही अवर अभियंता राजाराम, बृजेश कुमार, संदीप कुमार, प्रमोद चंद्र वर्मा, महीप कुमार व राहुल अरोड़ा की अनुपस्थिति का कार्यालय में कोई लेखा जोखा ही नहीं मिला। इस पर इन सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया।
वही वरिष्ठ सहायक कृष्ण कुमार सिंह चार दिन से अनुपस्थिति मिले। इस पर इनका भी वेतन काटने का आदेश दिया गया है। जबकि वरिष्ठ सहायक आशुतोष कुमार छह दिन से अनुपस्थित मिले। आशुतोष कुमार के बारे में कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि उनके घर में कोई दुर्घटना हो गई है परंतु उपस्थित पंजिका में कोई प्रार्थना पत्र भी नहीं पाया गया।
वहीं ड्राफ्ट मैन शरद श्रीवास्तव ने कार्यालय में मास्क ही नहीं लगाया था। इस पर डीएम ने एसडीएम भिनगा को उन पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया। जबकि एक कर्मचारी की ओर से कार्यालय में सैंडल पहन कर आने पर नाराज डीएम ने फटकार लगाते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को निर्धारित वेशभूषा में आने को कहा।

जांच के दौरान कार्यालय में साफ सफाई भी संतोषजनक नहीं पाए जाने पर चार दिन की मोहलत देते हुए कार्यालय की साज सज्जा एवं साफ सफाई व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed