{"_id":"69ceafa134853fa81b0c2ae9","slug":"13-complaints-were-received-during-public-darshan-shravasti-news-c-104-1-slko1011-119128-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जनता दर्शन में आईं 13 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जनता दर्शन में आईं 13 शिकायतें
Thu, 02 Apr 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
जनता दर्शन के दौरान फरियादी से समस्या की जानकारी लेते डीएम।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को उनके कार्यालय में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 13 शिकायतें आईं। सभी को गंभीरता से सुनने के बाद डीएम ने संबंधित विभागाध्यक्षों को समस्या निस्तारण के लिए भेज दिया। उन्होंने समस्याओं के समाधान के बाद तीन दिन के अंदर आख्या देने के लिए निर्देशित किया। बताया कि सभी विभागाध्यक्षों को शिकायतों का निस्तारण कागज पर नही, बल्कि धरातल पर करने को निर्देशित किया गया है। अगर कहीं भी लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।