फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   1229 students were absent in high school and 624 in intermediate.

Shravasti News: हाईस्कूल में 1229, इंटर में 624 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

Wed, 25 Feb 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 25 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
1229 students were absent in high school and 624 in intermediate.
 आदर्श इंटर काॅलेज में आयोजित बोर्ड परीक्षा देने जाते विद्या​र्थियों की तलाशी लेते ​शिक्षक - फोटो : कुल्हाड़ी के हमले में घायल कृष्ण कुमार।
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की परीक्षा आयोजित कर रहा है। बुधवार को 41 केंद्रों पर कुल 19,401 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा दी। वहीं, 1853 विद्यार्थी परीक्षा से नदारत रहे। इस दौरान सचल दल व अन्य जांच दल परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 13,414 में से 12,185 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, 1229 विद्यार्थी परीक्षा से नदारत रहे। इसी तरह से द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें 7840 में से कुल 7216 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 624 विद्यार्थी परीक्षा में से नदारत रहे। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान कहीं भी कोई छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग करता नहीं पाया गया।
विज्ञापन


11 विद्यार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

श्रावस्ती। सीबीएसई बोर्ड ने जिले के दो केंद्रों में बुधवार को हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भिनगा में 319 में से 312 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जबकि सात विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह लव विद्या पीठ पटना खरगौरा में 202 में से 198 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि, चार विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान सचल दल परीक्षा कक्ष में भ्रमण कर निगरानी करता रहा है। परीक्षा के दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करता नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed