फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   चुनाव ड्यूटी के लिए आ रहे होमगार्ड जवान की मार्ग दुर्घटना में मौत

चुनाव ड्यूटी के लिए आ रहे होमगार्ड जवान की मार्ग दुर्घटना में मौत

Sat, 11 May 2019 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी के लिए आ रहे होमगार्ड जवान की मार्ग दुर्घटना में मौत
श्रावस्ती। सिरसिया थाने से शनिवार को लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन भिनगा आ रहे स्कूटी सवार होमगार्ड के जवान को भिनगा जंगल में अंटा तिराहे के पास तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे दूसरे वाहन से आ रहे होमगार्ड के जवान की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



सिरसिया थाना क्षेत्र की ग्रामसभा मदरहवा के मजरा सुलतनिया निवासी हरिभजन वर्मा (55) पुत्र नकलू प्रसाद वर्मा होमगार्ड का जवान था। शनिवार को हरिभजन वर्मा सिरसिया थाने से चुनाव ड्यूटी के लिए रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा आ रहा था। जैसे ही हरिभजन स्कूटी लेकर सिरसिया भिनगा मार्ग स्थित भिनगा जंगल में अंटा तिराहे से पूर्व आम के पेड़ के पास पहुंचा।
विज्ञापन


तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। इसी दौरान पीछे एक अन्य मोटर साइकिल से चुनाव ड्यूटी के लिए आ रहे गांव के ही होमगार्ड जवान अमरनाथ ने हादसे की सूचना कंट्रोल रूम सहित भिनगा कोतवाली पुलिस दी। इ
विज्ञापन
विज्ञापन


सके बाद भिनगा कोतवाली पुलिस ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हरिभजन को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरिभजन वर्मा की पत्नी की मौत 24 वर्ष पूर्व हो चुकी है। जबकि बेटी का विवाह हो चुका है। घर पर उसका बेटा दया शंकर वर्मा ही है। पिता की मौत की सूचना के बाद वह बदहवाश हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed