फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   12 lakh 40 thousand rupees collected in electricity bill relief camp

Shravasti News: बिजली बिल राहत शिविर में जमा हुए 12 लाख 40 हजार रुपये

Wed, 03 Dec 2025 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
12 lakh 40 thousand rupees collected in electricity bill relief camp
वीरपुर चौराहे पर लगे राहत ​शिविर में पंजीकरण कराते उपभोक्ता। - फोटो : वीरपुर चौराहे पर लगे राहत ​शिविर में पंजीकरण कराते उपभोक्ता।
श्रावस्ती/वीरपुर। विद्युत निगम की ओर से बकाया बिजली बिलों के भुगतान के लिए राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में दूसरे दिन मंगलवार को कुल 12 लाख 40 हजार रुपये का भुगतान कराया गया।
विज्ञापन

राहत शिविर के दूसरे दिन 21 स्थानों पर राहत शिविर लगाया गया। इस दौरान कुल 225 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। यह जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता राजनरायण ने बताया कि पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं में से कुल 97 उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिल का भुगतान किया। ऐसे में कुल 12 लाख 40 हजार रुपये राजस्व की वसूली हुई। वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार वीरपुर चौराहे पर राहत शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कुल 15 लोगों का पंजीकरण किया गया। इनमें से उपभोक्ता गीता की कुल बकायेदारी 47000 थी, जिसमें से 18000 रुपए की छूट दी गई। बदलू राम शुक्ला के बकाया बिल 47000 रुपये के सापेक्ष 20000 की छूट दी गई। वहीं, जाहिद के बिजली बिल में सुधार करते हुए उन्हें 2500 रुपये का लाभ मिला। इसी तरह से अन्य स्थानों पर शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को छूट प्रदान की गई। इस मौके पर एसडीओ पिंटू यादव, जेई सीता द्वार अनन्या सैनी, राकेश कुमार, प्रयागदत्त तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed