फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   12 infected including four policemen

चार पुलिसकर्मी समेत 12 संक्रमित

Sat, 08 Aug 2020 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
12 infected including four policemen
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार की रात आई रिपोर्ट में चार पुलिसकर्मी, एक महिला सहित 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं शनिवार को हुई 39 लोगों की जांच में कटरा बाजार निवासी चिकित्सक संक्रमित मिला है। उधर आठ लोग स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। अब जिले में 96 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में भिनगा नगर के मोहल्ला हनुमानगढ़ी के निकट पानी टंकी चौराहे पर एक, रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में चार, जयलालपुरवा गिरंट में एक, पिपरहवा में एक, राजापुर में एक, मदरहवा दमोदरा में एक व खरगौरा में एक तथा इकौना के मोहल्ला पटेल नगर निवासी एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं शनिवार को हुई 39 लोगों की जांच में कटरा बाजार निवासी एक चिकित्सक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

इसके बाद सभी को लेवल वन हास्पिटल भंगहा भेजा गया है। वहीं भंगहा में इलाज करा रहे सिरसिया के गब्बापुर निवासी एक, इकौना के आजाद नगर निवासी एक, पुलिस लाइन भिनगा के तीन, ऐंठा मल्हीपुर के दो व कल्यानचक सोनवा निवासी एक व्यक्ति स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौट गए। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 244 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 144 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि 96 लोगों का इलाज किया जा रहा है। चार लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कुल 84 कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा चुके हैं। इनमें से 43 अब भी एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 14, गिलौला में पांच, भंगहा में छह, जमुनहा में चार, सिरसिया में नौ व भिनगा में छह कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed