{"_id":"638ce03fb151c705ff792b9e","slug":"12-health-sub-centers-will-be-constructed-srawasti-news-lko6602829141","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 12 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 12 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का होगा निर्माण
विज्ञापन
श्रावस्ती। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नए उपकेंद्रों व वेलनेस सेंटर का निर्माण होगा। श्रावस्ती में बारह, बहराइच में चौबीस व बलरामपुर में पांच स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाने की अनुमति मिली है। इन केंद्रों के निर्माण पर बारह करोड़ तिरपन लाख रुपये खर्च होंगे।
सात स्वास्थ्य उप केंद्रों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। स्वास्थ्य उपकेंद्र को बनाने पर 23.21 लाख रुपये खर्च होगा। उपकेंद्र में ओपीडी रूम, दवा भंडार व वितरण, टीकाकरण व काउंसिलिंग, स्टाफ नर्स कक्ष व परीक्षण कक्ष, वेटिंग रूम, शौचालय, वेलनेस सेंटर व डे केयर रूम की सुविधाएं होगी।
उपकेंद्र में गर्भावस्था व प्रसव संबंधी, एक वर्ष तक के शिशुओं संबंधी, परिवार नियोजन, गर्भ निरोधक साधन, सामान्य संचारी रोगों का प्रबंधन, गैर संचारी रोगों की जांच व बचाव सहित प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। वहीं, 121 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कराने की मंजूरी स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। इसमें से 105 केंद्र का निर्माण हो चुका हैं। पांच का निर्माण अभी चल रहा है। बाकी जमीन न मिल पाने के कारण अटके हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. उदय नाथ ने बताया कि अभी बारह उपकेंद्र बनाने के लिए पैसा मिला है।